लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में बस हड़ताल के मद्देनजर रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें

By भाषा | Updated: April 8, 2021 10:57 IST

Open in App

बेंगलुरु, आठ अप्रैल कर्नाटक में वेतन संबंधी मुद्दों को लेकर सड़क परिवहन निगम (आरटीसी) के चालकों और परिचालकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के मद्देनजर राज्य सरकार के अनुरोध पर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए बृहस्पतिवार को विशेष ट्रेनें शुरू की।

कर्नाटक के मुख्य सचिव के अनुरोध पर रेलवे बोर्ड ने राज्य में विभिन्न गंतव्यों के लिए बृहस्पतिवार से 14 अप्रैल तक विशेष ट्रेनें चलाने की अनुमति दी है।

दक्षिण पश्चिम रेलवे (एसडब्ल्यूआर) ने बृहस्पतिवार को हुबली से यशवंतपुर के लिए 16 डिब्बों वाली एक विशेष ट्रेन चलाने का फैसला किया है। शुक्रवार और शनिवार को नौ-नौ विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी।

राज्य में शुक्रवार को यशवंतपुर से बीजापुर, यशवंतपुर से बेलगावी, मैसूरु से बीदर, बेंगलुरु सिटी रेलवे स्टेशन से मैसूरु तथा मैसूरु से बेंगलुरु सिटी रेलवे स्टेशन, मैसूरु से यशवंतपुर तथा यशवंतपुर से मैसूरु, यशवंतपुर से शिवमोगा और यशवंतपुर से कारवाड़ के बीच नौ ट्रेनें चलाई जाएंगी।

वहीं, शनिवार को यशवंतपुर से बेलगावी, बीदर से मैसूरु, यशवंतपुर से बीदर, बेंगलुरु सिटी रेलवे स्टेशन से मैसूरु तथा मैसूरु से बेंगलुरु सिटी रेलवे स्टेशन, मैसूरु से यशवंतपुर तथा यशवंतपुर से मैसूरु, शिवमोगा से बेंगलुरु सिटी रेलवे स्टेशन और कारवाड़ से यशवंतपुर के बीच नौ ट्रेनें चलाई जाएंगी।

इसके बाद, 11 अप्रैल यानी रविवार को बेलगावी से यशवंतपुर और बीदर से यशवंतपुर के बीच दो ट्रेनें चलेंगी। 12 और 13 अप्रैल को कोई विशेष ट्रेन नहीं चलाई जाएगी। 14 अप्रैल को बेलगावी से यशवंतपुर, बेंगलुरु सिटी रेलवे स्टेशन से मैसूरु तथा मैसूरु से बेंगलुरु सिटी रेलवे स्टेशन, मैसूरु से यशवंतपुर तथा यशवंतपुर से मैसूरु के बीच पांच विशेष ट्रेनें चलाई जाएगी।

इनके अलावा, राज्य सरकार विभिन्न गंतव्यों के लिए निजी बसों के परिचालन पर भी नजर रख रही। हालांकि निजी ट्रांसपोर्टर के अधिक किराया लेने की भी खबरें आ रही हैं।

गौरतलब है कि बीएमटीसी, कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम (केएसआरटीसी), उत्तरी पश्चिमी कर्नाटक सड़क परिवहन निगम (एनडब्ल्यूकेआरटीसी) और उत्तर पूर्वी कर्नाटक सड़क परिवहन निगम (एनईकेआरटीसी) के कर्मियों ने कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन कर्मचारी लीग के बैनर तले सात अप्रैल से हड़ताल का आह्वान किया था।

सरकार द्वारा आरटीसी कर्मचारियों के लिए छठे वेतन आयोग के तहत वेतनमान लागू नहीं किये जाने के खिलाफ राज्य में विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। हालांकि सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि परिवहन कर्मियों के लिए छठे वेतन आयोग को लागू करना संभव नहीं है। अंतरिम राहत के तौर पर वेतन में आठ प्रतिशत की बढ़ोतरी देने पर वह राजी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है