लाइव न्यूज़ :

परिचालन क्षमता में सुधार के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता व आंकड़ों के विश्लेषण का सहारा लेगा रेलवे

By भाषा | Updated: November 3, 2020 23:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन नवंबर रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष वी के यादव ने कहा है कि रेलवे अपनी परिचालन क्षमता को बेहतर बनाने के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और आंकड़ों के विश्लेषण का सहारा लेगा और इस संबंध में उसने हैदराबाद स्थित इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस के साथ समझौता किया है।

उन्होंने कहा कि रेलवे इस संबंध में अगले तीन महीनों में एक उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करेगा।

यादव ने कहा कि रेलवे बोर्ड ने हर जोन में एक मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी (सीटीओ) नियुक्त करने का फैसला किया है जिनकी जिम्मेदारी ‘एनालिटिक्स’ और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) में उभरती तकनीकों पर नज़र रखने और रेल प्रणाली में उनका उपयोग होगी।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे पास यात्रियों से संबंधित आंकड़े, ट्रेन संचालन से संबंधित आंकड़े, माल ढुलाई के आंकड़े और यहां तक ​​कि परिसंपत्ति से संबंधित आंकड़े भी हैं। हम एआई और एनालिटिक्स की मदद से इस सभी आंकड़ों का विश्लेषण करना चाहते हैं और इसका उपयोग यात्री आरक्षण व्यवस्था प्रणाली (पीआरएस), नयी ट्रेनों की शुरूआत और संपत्ति प्रबंधन में भी करना चाहते हैं। हमने इसके लिए इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस (आईएसबी) के साथ समझौता किया है।’’

इस बीच रेलवे ने इस मकसद से पिछले दो महीनों में 88 अधिकारियों को प्रशिक्षित किया है और हर जोन तथा डिविजन में इस तरह के प्रशिक्षण अन्य अधिकारियों को दिए जाएंगे।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी कुमारी का प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो  वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना चाहती

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट