लाइव न्यूज़ :

भारतीय रेलवे रचने जा रहा है यह बड़ा कीर्तिमान, साढ़े तीन साल में पूरा करने का है लक्ष्य

By सुमित राय | Updated: July 16, 2020 17:23 IST

रेलमंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को बताया कि भारतीय रेलवे बड़ा कीर्तिमान रचने जा रहा है और इसके लिए 3.5 साल का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय रेलवे ने पूरी तरह से बिजली से चलने वाला रेल नेटवर्क तैयार करने की घोषणा की है।भारतीय रेलवे ने इसके लिए साढ़े तीन साल का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।गुरुवार को रेल मंत्री पीयूष गोयल ने इस बात की जानकारी दी।

कोरोना संकट के बीच भारतीय रेलवे नए-नए कदम उठा रही है और अब रेलवे ने अभी तक का सबसे बड़ा बदलाव करने का फैसला किया है। भारतीय रेलवे ने पूरी तरह से बिजली से चलने वाला रेल नेटवर्क तैयार करने की घोषणा की है, जिसके लिए साढ़े तीन साल का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। गुरुवार को रेल मंत्री पीयूष गोयल ने इस बात की जानकारी दी।

भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) इवेंट में रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, "भारतीय रेलवे अगले 3.5 साल में पूरी तरह से बिजली से चलने वाला रेल नेटवर्क बन जाएगा। इसके अलावा अगले 9-10 साल में 100 फीसदी ने 'नेट जीरो' ऑपरेटर करने का लक्ष्य है। 2030 तक हमे गर्व होगा कि हमारे पार दुनिया का पहला बड़ा स्वच्छ रेलवे होगा।"

वर्तमान में बिजली पर है 55 फीसदी रेल नेटवर्क

इसके अलावा रेल मंत्री ने कहा कि "भारतीय रेल तेजी से अपने नेटवर्क को बिजली से जोड़ने की ओर बढ़ रहा है। वर्तमान में 55 फीसदी रेल का नेटवर्क बिजली से चलता है।" बता दे कि हाल ही में पीएम नरेंद्र मोदी ने रेलवे के 100 फीसदी विद्युतीकरण की योजना को मंजूरी दी है

1 लाख 20 हजार किलोमीटर ट्रैक पर होगा काम

पीयूष गोयल ने कहा कि पीएम मोदी ने 'वन सन, वन वर्ल्ड, वन ग्रिड' को बढ़ावा दिया है। हम इस पर काम कर रहे हैं। भारत 100% इलेक्ट्रीफाइड रेल नेटवर्क बनाने की राह पर चल पड़ा है। इसके तहत 120,000 किलोमीटर के ट्रैक पर काम होगा।

2030 तक दुनिया का सबसे बड़ा ग्रीन रेलवे

पीयूष गोयल ने कहा, 2030 तक हम उम्मीद करते हैं कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा ग्रीन रेलवे होगा। दरअसल, रेलवे ने 2030 तक अपने कार्बन उत्सर्जन को जीरो करने और नेटवर्क को पूरी तरह हरित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

टॅग्स :भारतीय रेलपीयूष गोयल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन