लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन के बावजूद भारतीय रेलवे की दो बड़ी परियोजना डीएफसी और बुलेट ट्रेन सही रास्ते पर

By भाषा | Updated: July 9, 2020 05:07 IST

डीएफसी कॉरपोरेशन इंडिया लिमिटेड (डीएफसीसीआईएल) के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार पूर्वी गलियारे का 60 प्रतिशत और पश्चिमी गलियारे का 56 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। वहीं परियोजना के लिए आवश्यक 99 प्रतिशत भूमि का अधिग्रहण कर लिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्दे भारतीय रेल की दो बड़ी परियोजनाओं ‘प्रतिबद्ध मालवहन गलियारा’ (डीएफसी) और बुलेट ट्रेन में विलंब नहीं होगा।लवे बोर्ड के चेयरमैन वी. के. यादव ने बुधवार को यह बात कही।

नई दिल्लीः देशभर में कोराना वायरस संकट के बावजूद भारतीय रेल की दो बड़ी परियोजनाओं ‘प्रतिबद्ध मालवहन गलियारा’ (डीएफसी) और बुलेट ट्रेन में विलंब नहीं होगा। रेलवे बोर्ड के चेयरमैन वी. के. यादव ने बुधवार को यह बात कही। उनका यह बयान ऐसे समय में आया है जब देश में अधिकतर अवसंरचना परियोजनाएं लॉकडाउन की वजह से मजदूरों और आर्थिक कारोबार में मंदी के चलते विलंब से चल रही हैं। 

रेलवे की इन दो परियोजनाओं से देश के रेल परिचालन में मूलभूत बदलाव आएगा। डीएफसी के तहत मालगाड़ियों के लिए अलग रेल-मार्ग बनाए जा रहे हैं। इसमें पूर्वी गलियारा 1,839 किलोमीटर का है जो पंजाब में लुधियाना से पश्चिम बंगाल में कोलकाता के पास दानकुनी को जोड़ेगा। पश्चिमी गलियारा दिल्ली से मुंबई के बीच विकिसित किया जा रहा है। इसकी दौड़ 1,483 किलोमीटर है। 

डीएफसी कॉरपोरेशन इंडिया लिमिटेड (डीएफसीसीआईएल) के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार पूर्वी गलियारे का 60 प्रतिशत और पश्चिमी गलियारे का 56 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। वहीं परियोजना के लिए आवश्यक 99 प्रतिशत भूमि का अधिग्रहण कर लिया गया है। यह परियोजना दिसंबर 2021 तक पूरी होनी है। इससे भारतीय रेल को अपनी 70 प्रतिशत मालगाड़ियां इस पर स्थानांतरित करने में मदद मिलेगी। 

यादव ने एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘डीएफसीसीआईएल का अपने श्रमिकों को निर्माण स्थलों के पास शिविरों में रखने का निर्णय बहुत अच्छा है। वहां उन्हें मूलभूत सुविधाएं दी जा रही हैं जिसकी वजह से बड़ी संख्या में मजदूर अपने घरों को वापस नहीं गए हैं। इस वजह से काम रुका नहीं, बस थोड़ा धीमा हुआ है। वैसे भी अभी इसकी समयसीमा पूरा होने में काफी समय है।’’ 

डीएफसीसीआईएल के अनुसार उत्तरप्रदेश एवं महाराष्ट्र में उसके विभिन्न निर्माण स्थलों पर करीब 40,000 श्रमिक हैं जो अभी घटकर 15,000 रह गए हैं। डीएफसी का पूरा होना अप्रैल 2023 तक देश में 151 निजी यात्री रेलों का परिचालन शुरू करने के लिए भी अहम है, क्योंकि यह रेल नेटवर्क पर भीड़भाड़ को कम करेगा। 

यादव ने कहा कि जब तक देश में निजी ट्रेनों का परिचालन शुरू होगा, हमें अपना बुनियादी ढांचे से जुड़ा काम पूरा करना होगा। हम रेलवे लाइनों के दोहरीकरण और तीसरी लाइन बनाने से जुड़ी कई परियोजनाओं पर काम कर रहे हैं। यह ट्रेनों के जाम को कम करेगा। इसके अलावा मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना भी दिसंबर 2023 तक पूरी की जानी है। 

टॅग्स :भारतीय रेलकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतसावधान! ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल किया तो डूबेगा पूरा पैसा, रेलवे का नया नियम लागू

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं