लाइव न्यूज़ :

हिल्सा मछली के जरिए पर्यटकों को लुभाने की कोशिश कर रहा है रेलवे

By भाषा | Updated: July 17, 2021 16:45 IST

Open in App

कोलकाता, 17 जुलाई पश्चिम बंगाल में मानसून की बारिश से जहां एक ओर लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है, वहीं बारिश के मौसम के साथ बेहद स्वादिष्ट मानी जाने वाली हिल्सा मछली के बाजार में आने से लोगों को इसका लुत्फ उठाने का मौका मिल रहा है।

लोग हिल्सा मछली को उबालकर, तलकर अथवा सरसों के पेस्ट के साथ पका कर इसके जायके का आनंद ले रहे हैं।

हिल्सा मछली के प्रति लोगों की दीवानगी को देखते हुए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) ने पर्यटकों के लिए कोलकाता से कोलाघाट तक के सफर के तहत रूपनारायण नदी के तट पर रुकने का एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन करने की योजना प्रस्तुत की है।

आईआरसीटीसी के पूर्वी जोनल प्रमुख देबाशीष चंदा ने कहा कि इस तरह की पहली दिन की यात्रा 25 जुलाई को अधिकतम 20 पर्यटकों के साथ होगी।

उन्होंने कहा, ‘‘पर्यटकों को लग्जरी मिनी बसों के जरिए रूपनारायण नदी के तट पर ले जाया जाएगा, जो सुबह 10.30 बजे एस्प्लेनेड से रवाना होंगी। यात्रा के दौरान उन्हें हल्का नाश्ता दिया जाएगा।’’कोलकाता से करीब 75 किलोमीटर दूर कोलाघाट पहुंचने पर उनमें से प्रत्येक को स्वागत के रूप में विशेष पेय दिया जाएगा।

देबाशीष चंदा ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘ इसके बाद कोलाघाट पर दोपहर का शानदार भोजन उनका इंतजार कर रहा होगा, जहां उन्हें हिल्सा मछली के विभिन्न व्यंजन प्रस्तुत किए जाएंगे। इसमें 'इलिश पुलाव' और 'भापा इलिश' जैसे व्यंजन दिए जाएंगे।’’

वापसी यात्रा के दौरान पर्यटकों को राधा माधव मंदिर और लेखक शरत चंद्र चट्टोपाध्याय के देउल्टी स्थित घर का भी भ्रमण कराया जाएगा। आईआरसीटीसी के अधिकारी ने बताया कि इस पूरी यात्रा के लिए प्रत्येक व्यक्ति को 2,999 रुपये का भुगतान करना होगा। यह यात्रा 25 जुलाई, आठ और 22 अगस्त के अलावा पांच सितंबर को आयोजित की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान