लाइव न्यूज़ :

रेलवे ने पिछले सात दिनों में 32.56 लाख यात्रियों को उनके स्थानों पर पहुंचाया

By भाषा | Updated: June 19, 2021 20:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 जून रेलवे ने पिछले सात दिनों के दौरान उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा और झारखंड जैसे राज्यों से 32.56 लाख यात्रियों को उनके स्थानों पर पहुंचाया। यह जानकारी रेलवे ने शनिवार को दी। यह शहरों के धीरे-धीरे अनलॉक होने के बाद प्रवासी श्रमिकों की उनके कार्यस्थलों पर वापसी का संकेत है।

रेलवे ने एक बयान में कहा कि इन यात्रियों ने 11-17 जून के बीच अपने मूल राज्यों से दिल्ली, मुंबई, पुणे, सूरत, अहमदाबाद और चेन्नई की यात्रा लंबी दूरी की मेल एक्सप्रेस ट्रेनों से की।

रेलवे ने कहा, ‘‘रेलवे श्रमिकों को वापस लाने में मदद कर रहा है जब शहर धीरे-धीरे अनलॉक हो रहे हैं। बिहार, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और ओडिशा जैसे राज्यों से मुंबई, दिल्ली, हैदराबाद, बेंगलुरु और चेन्नई आदि महानगरों में प्रवासी श्रमिकों की आवाजाही की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे मेल/एक्सप्रेस स्पेशल, हॉलिडे स्पेशल और समर स्पेशल ट्रेनें चला रहा है।’’

रेलवे ने कहा, ‘‘इन सभी ट्रेनों को कोविड प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए पूरी तरह से आरक्षित ट्रेनों के रूप में संचालित किया जा रहा है। इन ट्रेनों की बुकिंग यात्री आरक्षण प्रणाली (पीआरएस) के माध्यम से आरक्षण काउंटरों पर और ऑनलाइन माध्यम से ई-टिकटिंग सिस्टम का उपयोग करके उपलब्ध है।’’

18 जून की स्थिति के अनुसार भारतीय रेलवे द्वारा 983 मेल या एक्सप्रेस और हॉलिडे स्पेशल (कोविड-पूर्व स्तर का 56 प्रतिशत) का संचालन किया जा रहा है।

इसके अलावा, काम की जगह पर लौटने के इच्छुक लोगों की आवाजाही की सुविधा के लिए लगभग 1309 ग्रीष्मकालीन स्पेशल भी संचालित की गई हैं। ये समर स्पेशल मुख्य रूप से बिहार, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और असम जैसे राज्यों से दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, चेन्नई, पुणे, बेंगलुरु और अन्य प्रमुख शहरों से सम्पर्क प्रदान करती हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे