लाइव न्यूज़ :

रेलवे ने 22,900 टन तरल मेडिकल ऑक्सीजन राज्यों तक पहुंचाई

By भाषा | Updated: June 1, 2021 21:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक जून रेलवे ने मंगलवार को कहा कि ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेन के जरिए अब तक कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और तेलंगाना में से प्रत्येक को 2,000 टन से अधिक तरल मेडिकल ऑक्सीजन पहुंचाई गई।

रेलवे ने कहा कि उसने अब तक विभिन्न राज्यों को 1,357 टैंकर के जरिए 22,916 टन से अधिक मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति की है। देश में कोविड महामारी की दूसरी लहर के चलते उपजी ऑक्सीजन की किल्लत को दूर करने के लिए यह सेवा शुरू की गई थी।

अब तक 334 ऑक्सीजन एक्सप्रेस अपनी यात्रा पूरी कर चुकी हैं और 15 राज्यों के 39 शहरों में ऑक्सीजन पहुंचा चुकी हैं जबकि 32 टैंकरों में 500 टन से अधिक ऑक्सीजन लेकर छह ट्रेन अपने गंतव्य तक पहुंचने वाली हैं।

रेलवे ने कहा, '' असम को चौथी ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेन के जरिए चार टैंकरों में 80 टन ऑक्सीजन पहुंचाई गई है।''

इस सेवा का लाभ उत्तराखंड, कर्नाटक, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु, हरियाणा, तेलंगाना, पंजाब, केरल, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, झारखंड और असम को मिला है।

ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेन सेवा की शुरुआत 24 अप्रैल को हुई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो