लाइव न्यूज़ :

रेलवे किफायती वातानुकूलित 806 डिब्बों का इस साल के अंत तक संचालन शुरू करेगा

By भाषा | Updated: July 20, 2021 20:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 जुलाई रेलवे ''दुनिया की सबसे अच्छी एवं सस्ती वातानुकूलित यात्रा'' की पेशकश के तहत किफायती दर वाले 806 एसी थ्री-टियर डिब्बों का संचालन इस वित्त वर्ष के अंत तक शुरू करेगा। इन डिब्बों में यात्रा के लिए टिकटों का किराया बिना एसी वाले शयनयान श्रेणी और एसी थ्री-टियर के वर्तमान किराये के बीच रखा जाएगा। अधिकारियों ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी।

वर्तमान में 25 ऐसे डिब्बों का संचालन किया जा रहा है, जिनमें पश्चिम रेलवे में 10, उत्तर-मध्य रेलवे में सात, उत्तर-पश्चिम रेलवे में पांच और उत्तर रेलवे में तीन डिब्बे शामिल हैं।

अधिकारियों ने बताया कि किफायती दर वाली यात्रा के लिए इन डिब्बों को रेलवे कोच के तीन कारखानों से एक साथ निकाला जाएगा। इन डिब्बों के निर्माण की अवधारणा रेल कोच कारखाना, कपूरथला द्वारा की गई थी और इसके डिजाइन को लेकर अक्टूबर 2020 में युद्धस्तर पर कार्य शुरू किया गया।

उन्होंने बताया कि इन नए डिब्बों में सीटों की संख्या को 72 से बढ़ाकर 83 किया गया है ताकि अधिक यात्री यात्रा कर सकें।

रेलवे के एक अधिकारी ने कहा, '' वर्ष 2021-22 के अंत तक किफायती दर वाले 806 एसी थ्री-टियर डिब्बे उपलब्ध होंगे। हमारे सभी कोच कारखाने इन डिब्बों के निर्माण के लिए एक साथ काम करेंगे। रेलवे भविष्य में सभी नागरिकों के लिए बेहतर यात्रा अनुभव के लिए प्रयासरत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos