लाइव न्यूज़ :

रेलवे की माल ढुलाई सेवा के राजस्व में तीन फीसदी की बढोत्तरी

By भाषा | Updated: April 1, 2021 00:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 मार्च रेलवे की माल ढुलाई सेवा ने वित्त वर्ष 2020-21 के अंत तक पिछले वित्त वर्ष की अपेक्षा तीन फीसदी अधिक राजस्व हासिल किया है । रेलवे ने बुधवार को इसकी जानकारी दी ।

रेलवे के अनुसार मार्च महीने में लोडिंग में पिछले साल मार्च की अपेक्षा 24 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी है। वित्त वर्ष 2019-2020 के मार्च महीने में लोडिंग 98.76 मीट्रिक टन थी जो मौजूदा वित्त वर्ष के मार्च महीने में 122.19 मीट्रिक टन हो गयी।

इस साल 31 मार्च को समाप्त वित्त वर्ष के अंत तक सामान की लोडिंग 1,224.45 मीट्रिक टन जबकि पिछले वित्त वर्ष में 1,205.04 मीट्रिक टन थी।

इसी प्रकार रेलवे ने 2020-21 के मार्च में 12,137.22 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त किया है जो पिछले वित्त वर्ष की अपेक्षा 24 फीसदी अधिक है।

मौजूदा वित्त वर्ष में रेलवे ने 1,16,634.9 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त किया जबकि पिछले वित्त वर्ष में रेलवे को कुल 1,13,477.9 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा