लाइव न्यूज़ :

रेलवे ने 35000 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा कराने वाली एजेंसी के चयन को निविदा निकाली

By भाषा | Updated: March 6, 2020 22:59 IST

अधिकारी ने बताया कि परीक्षा आयोजित कराने वाली एजेंसी का अप्रैल के आखिरी सप्ताह में अंतिम रूप से चयन किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देपहली बार रेलवे ने 35000 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा कराने के वास्ते एजेंसी के चयन के लिए खुली निविदा जारी की है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।अधिकारी ने बताया कि परीक्षा आयोजित कराने वाली एजेंसी का अप्रैल के आखिरी सप्ताह में अंतिम रूप से चयन किया जाएगा।

पहली बार रेलवे ने 35000 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा कराने के वास्ते एजेंसी के चयन के लिए खुली निविदा जारी की है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

गैर तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों की 35,208 रिक्तियों के लिए करीब 1.26 करोड़ अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इन पदों में टंकक, लिपिक, टाइमकीपर, स्टेशन मास्टर, गुड्स गार्ड, जैसे अंतरस्नातक व स्नातक योग्यता वाले पद शामिल हैं।

अधिकारी ने बताया कि परीक्षा आयोजित कराने वाली एजेंसी का अप्रैल के आखिरी सप्ताह में अंतिम रूप से चयन किया जाएगा।

चयन एजेंसी सभी आवेदनों की जांच के बाद तीन चरणों वाली भर्ती परीक्षा आयोजित करेगी। मार्च, 2021 तक भर्ती पूरी हो जाने की संभावना है।

अब तक रेलवे किसी परीक्षा आयोजन एजेंसी को नामित करती थी, लेकिन परीक्षा प्रक्रिया में देरी की शिकायतें आयीं जिसके बाद केंद्रीय सतर्कता आयोग ने रेलवे को निविदा प्रक्रिया से परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसी का चयन करने की सलाह दी।

टॅग्स :भारतीय रेलनौकरीलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया