लाइव न्यूज़ :

रेलवे ने कॉरपोरेट ट्रेनों तेजस के परिचालन को निलंबित किया

By भाषा | Updated: November 23, 2020 20:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 नवम्बर रेलवे ने कोरोना वायरस महामारी के बीच यात्रियों की कमी की वजह से आईआरसीटीसी द्वारा लखनऊ से दिल्ली और अहमदाबाद से मुंबई के लिए चलाई जाने वाले अपनी कॉरपोरेट ट्रेनों के परिचालन को निलंबित कर दिया है।

रेल मंत्रालय के सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (पीएसयू) भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम लिमिटेड ने तेजस एक्सप्रेस ट्रेनों के अपने बेड़े का संचालन 17 अक्टूबर से फिर से शुरू किया था।

इससे पहले महामारी के कारण इसके संचालन को बंद कर दिया गया था।

आईआरसीटीसी के अनुसार कोविड की स्थिति सामान्य होते ही सेवाओं को फिर से शुरू कर दिया गया था।

रेल पीएसयू ने एक बयान में कहा, ‘‘हालांकि हाल में कोविड मामलों की संख्या में वृद्धि हुई है। कोविड-19 के मामलों को फैलने से रोकने के लिए भारतीय रेलवे सामाजिक दूरी बनाये रखने आदि पर अमल पर जोर दे रहा है और यात्रियों को जरूरी होने पर ही ट्रेनों से यात्रा करने की सलाह दे रहा है। कोविड-19 की स्थिति के कारण दोनों तेजस एक्सप्रेस में कम संख्या में लोग यात्रा कर रहे थे इसलिए आईआरसीटीसी ने अस्थायी रूप से अपने परिचालन को रोक दिया है।’’

दिसम्बर में ट्रेनों के परिचालन को फिर से शुरू किये जाने के लिए मौजूदा स्थिति की समीक्षा की जायेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां