लाइव न्यूज़ :

रेलवे ने करीब 11, 800 मीट्रिक टन तरल चिकित्सीय ऑक्सीजन की आपूर्ति की

By भाषा | Updated: May 19, 2021 21:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 मई रेल मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि भारतीय रेलवे 727 से ज्यादा टैंकरों के माध्यम से देश भर में लगभग 11800 मीट्रिक टन तरल चिकित्सीय ऑक्सीजन (एलएमओ) की आपूर्ति कर चुका है।

मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि अभी तक 196 ऑक्सीजन एक्सप्रेस अपना सफर पूरी कर चुकी हैं और विभिन्न राज्यों को राहत पहुंचा चुकी हैं।

बुधवार दोपहर तक 43 टैंकरों में 717 मीट्रिक टन से ज्यादा एलएमओ लेकर 11 भरी हुई ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेनें अपने गंतव्य की ओर बढ़ रही हैं।

बयान में बताया गया है कि बीते कुछ दिन से ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेनें प्रतिदिन लगभग 800 मीट्रिक टन एलएमओ की आपूर्ति कर रही हैं।

मंत्रालय ने कहा, “ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेनों के जरिए 13 राज्यों उत्तराखंड, कर्नाटक, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु, हरियाणा, तेलंगाना, पंजाब, केरल, दिल्ली और उत्तर प्रदेश को ऑक्सीजन राहत पहुंचाई गई है।”

बयान के मुताबिक, अब तक महाराष्ट्र को 521 मीट्रिक टन, उत्तर प्रदेश को लगभग 2979 मीट्रिक टन, मध्य प्रदेश को 498 मीट्रिक टन, हरियाणा को 1507 मीट्रिक टन, तेलंगाना को 653 मीट्रिक टन, राजस्थान को 97 मीट्रिक टन, कर्नाटक को 481 मीट्रिक टन, उत्तराखंड को 200 मीट्रिक टन, तमिलनाडु को 440 मीट्रिक टन, आंध्र प्रदेश को 227 मीट्रिक टन, पंजाब को 81 मीट्रिक टन, केरल को 117 मीट्रिक टन और दिल्ली को 3978 मीट्रिक टन से ज्यादा ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबस स्टैंड पर भीषण आग, 7 बसें जलकर खाक, वीडियो

क्राइम अलर्टNashik Rape: बलात्कार और उत्पीड़न के आरोप में 6 आईटी प्रोफेशनल्स गिरफ्तार, SIT को सौंपी गई कमान

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारत अधिक खबरें

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग