लाइव न्यूज़ :

ट्रेन यात्रियों के लिए खुशखबरीः रेलवे ने घटाए एसी 3-टीयर इकोनॉमी श्रेणी के टिकट के दाम, रिफंड किया जाएगा अतिरिक्त किराया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 23, 2023 08:18 IST

रेलवे ने सितंबर 2021 में 3 इकोनॉमी श्रेणी शुरू करते हुए घोषणा की थी कि इन नये डिब्बों में किराया सामान्य एसी-3 कोच से 6-8 प्रतिशत कम होगा। इसे दुनिया में सर्वश्रेष्ठ और सबसे सस्ती एसी यात्रा सेवा करार दिया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देरेलवे ने एसी 3-टियर इकोनॉमी क्लास की यात्रा के लिए पुराना किराया बहाल कर दिया है। पिछले साल नवंबर में एसी 3-टियर इकोनॉमी क्लास का किराया एसी 3-टियर के साथ मिला दिया गया था।एसी-3 टीयर इकोनॉमी श्रेणी में 72 की जगह 80 बर्थ होती हैं।

नयी दिल्लीः रेलवे ने बुधवार को वातानुकूलित 3-टीयर इकोनॉमी श्रेणी (3ई) के पुराने किराये को बहाल कर दिया जिसे नवंबर 2022 में एसी 3-टीयर के साथ मिला दिया गया था। पुराना किराया बहाल होने के बावजूद रेलवे यात्रियों को चादर प्रदान करता रहेगा। इस आदेश के साथ पहले के एक सर्कुलर को वापस ले लिया गया है जिसमें एसी-3 टीयर इकोनॉमी श्रेणी के टिकट के लिए किराये को एसी 3-टीयर टिकट के किराये के समान कर दिया गया था। 

किराया समान करने की वजह चादर की कीमत बताई गयी थी

गौरतलब है कि पहले किराया समान करने की वजह चादर की कीमत बताई गयी थी। आदेश के अनुसार जिन यात्रियों ने ऑनलाइन और काउंटर से टिकट बुक कराया है, उन्हें पहले बुक की जा चुकीं टिकट के लिए अतिरिक्त राशि वापस की जाएगी। 

रेलवे ने सितंबर 2021 में 3 इकोनॉमी श्रेणी शुरू करते हुए घोषणा की थी कि इन नये डिब्बों में किराया सामान्य एसी-3 कोच से 6-8 प्रतिशत कम होगा। इसे दुनिया में सर्वश्रेष्ठ और सबसे सस्ती एसी यात्रा सेवा करार दिया गया था। नवंबर 2022 से पहले यात्री उन कुछ विशेष ट्रेनों में ‘3ई’ की अलग श्रेणी में एसी-3 इकोनॉमी टिकट बुक करा सकते थे जिनमें रेलवे ने इनका प्रावधान किया है। 

इस वक्त 463 एसी-3 इकोनॉमी डिब्बे हैं जबकि 11,277 सामान्य एसी-3 कोच हैं

अधिकारियों ने कहा कि इस समय 463 एसी-3 इकोनॉमी डिब्बे हैं जबकि 11,277 सामान्य एसी-3 कोच हैं। उनके मुताबिक एसी-3 इकोनॉमी कोच में यात्रियों के लिए सामान्य एसी-3 डिब्बों से बेहतर सुविधाएं हैं। अधिकारियों ने कहा कि एसी-3 टीयर इकोनॉमी श्रेणी को मिलाने से यात्रियों को करीब 60-70 रुपये अतिरिक्त भुगतान करना होता था। 

एसी-3 टीयर इकोनॉमी श्रेणी में 72 की जगह 80 बर्थ होती हैं

सामान्य एसी-3 टीयर कोच में जहां 72 बर्थ होती हैं, वहीं एसी-3 टीयर इकोनॉमी श्रेणी में 80 बर्थ होती हैं। रेलवे ने इस श्रेणी को शुरू करने के पहले साल में इससे 231 करोड़ रुपये की आय अर्जित की। आंकड़ों के अनुसार अप्रैल से अगस्त 2022 तक 15 लाख यात्रियों ने इन डिब्बों में सफर किया जिससे 177 करोड़ रुपये की आय हुई। 

भाषा इनपुट के साथ

टॅग्स :Railways
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतसावधान! ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल किया तो डूबेगा पूरा पैसा, रेलवे का नया नियम लागू

भारतRailway New Rules: यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब दूसरे आरक्षण चार्ट तक मिलेगा बोर्डिंग स्टेशन बदलने का मौका, पूरी जानकारी यहां

भारतहोली से पहले रेलवे ने कई ट्रेनों के स्टॉपेज बढ़ाए, अब यात्रियों के लिए सफर करना आसान

भारतRailways New Rules: रेलवे ने बोर्डिंग नियमों में किया बड़ा बदलाव, मामूली देरी में भी आपको चुकाना होगा भारी जुर्माना

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित