लाइव न्यूज़ :

रेलवे ने केवडिया रेलवे स्टेशन पर आर्ट गैलरी स्थापित करने की योजना बनायी

By भाषा | Updated: November 2, 2021 19:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो नवंबर रेलवे ने मंगलवार को कहा कि ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ आने वाले पर्यटकों को अब केवडिया स्टेशन पर ही गुजरात के सांस्कृतिक इतिहास की झलक मिल सकेगी।

रेलवे ने एक बयान में कहा कि आर्ट गैलरी को सार्वजनिक-निजी भागीदारी पहल के तहत विकसित किया जाएगा।

रेलवे ने कहा, ‘‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के पास पर्यटकों के लिए एक और आकर्षण का केंद्र जोड़ा जाएगा। पश्चिम रेलवे के वडोदरा मंडल ने सार्वजनिक निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल के तहत केवडिया रेलवे स्टेशन पर स्मारिका दुकान के साथ ही एक आर्ट गैलरी के विकास के लिए भारतीय रेलवे में अपनी तरह का पहला अनुबंध प्रदान किया है।’’

उसने कहा, ‘‘यह आर्ट गैलरी गुजरात और भारत के विभिन्न कला और शिल्प रूपों को प्रदर्शित करेगी और इसे एक निजी इकाई द्वारा विकसित और संचालित किया जाएगा। इससे रेलवे को 24.7 लाख रुपये की आय होगी और इससे संभावित रूप से 2.83 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित होगा।’’

बयान में कहा गया है कि यह अवधारणा न केवल सामाजिक मोर्चे पर केवडिया आने वाले लोगों के अनुभव को समृद्ध करेगी, बल्कि यह अनूठी अवधारणा नर्मदा जिले के स्थानीय आदिवासी लोगों को उनकी आदिवासी कला को बढ़ावा देने का अवसर देकर रोजगार भी प्रदान करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो