लाइव न्यूज़ :

रेलवे की तवांग में टॉय ट्रेन चलाने की योजना

By भाषा | Updated: August 12, 2021 21:03 IST

Open in App

ईटानगर, 12 अगस्त पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) अरुणाचल प्रदेश के सुरम्य पहाड़ी शहर तवांग में एक 'टॉय ट्रेन' का निर्माण करेगा। यहां तिब्बत के बाहर दुनिया का सबसे बड़ा बौद्ध मठ है।

मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने बृहस्पतिवार सुबह एनएफआर के महाप्रबंधक अंशुल गुप्ता के साथ बैठक के दौरान परियोजना के प्रस्ताव को मंजूरी दी।

टॉय ट्रेन पश्चिमी अरुणाचल प्रदेश में लगभग 3,048 मीटर की ऊंचाई पर और राज्य की राजधानी ईटानगर से 448 किमी दूर और भारत-चीन सीमा के करीब स्थित तवांग के पर्यटन स्थल में आकर्षण का एक केंद्र होगा।

वर्तमान दलाई लामा 1959 में तिब्बत से भागने के बाद कुछ दिनों तक तवांग में रहे थे। चीन इस शहर के तिब्बत का हिस्सा होने का दावा करता है।

इस परियोजना में तवांग शहर में और उसके आसपास एक पर्यटक केंद्रित टॉय ट्रेन सेवा की परिकल्पना की गई है जिसमें फूड सेंटर और शिल्प बाजार जैसी सुविधाओं के साथ एक पार्क शामिल होगा।

प्रस्ताव एक ऐसी ट्रेन के लिए है जिसमें कम से कम तीन बोगियां होंगी जिनमें प्रत्येक में लगभग 12 यात्रियों के बैठने क्षमता होगी।

गुप्ता ने कहा कि अगर राज्य सरकार इसे हरी झंडी देती है तो एनएफ रेलवे तत्काल जमीनी कार्य शुरू कर देगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य,' वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो