लाइव न्यूज़ :

दूसरी तिमाही में रेलवे की यात्रियों से आय में 113 प्रतिशत का इजाफा :आरटीआई

By भाषा | Updated: October 11, 2021 19:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 अक्टूबर कोरोना वायरस के कारण लगी पाबंदियों में ढील और त्योहारी मौसम शुरू होने के साथ 2021-22 की दूसरी तिमाही के दौरान रेलवे ने यात्री अनुभाग से आय में पहली तिमाही की तुलना में 113 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। एक आरटीआई प्रश्न के जवाब में यह जानकारी सामने आई।

पिछले साल अधिकतर समय रेलवे की नियमित सेवाएं अस्थायी रूप से निलंबित होने के दौरान यात्री किराये से रेलवे की कमाई बहुत कम रही। अब तक रेलवे ने 96 प्रतिशत ट्रेन सेवाओं को बहाल कर दिया है जो कोविड से पहले तक संचालित थीं।

इस समय रेलवे विशेष ट्रेनें चला रही है और नियमित सेवाएं अभी पूरी तरह शुरू नहीं हुई हैं।

मध्य प्रदेश के रहने वाले चंद्रशेखर गौर द्वारा सूचना के अधिकार कानून के तहत पूछे गये प्रश्न के जवाब में रेलवे ने कहा कि पहली तिमाही में यात्री किराये से रेलवे ने 4921.11 करोड़ रुपये की आय अर्जित की, वहीं दूसरी तिमाही में आय 10,513.07 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।

कोरोना वायरस के कारण लगे लॉकडाउन में ढील के बाद से रेलवे केवल विशेष ट्रेनें चला रहा है। पहले लंबी दूरी की ट्रेनें चलाई गईं और अब कम दूरी की यात्री ट्रेनें भी चलाई जा रही हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?