लाइव न्यूज़ :

रेलवे ने मध्य प्रदेश के लिये 16 ऑक्सीजन एक्सप्रेस का संचालन किया

By भाषा | Updated: May 22, 2021 18:20 IST

Open in App

भोपाल, 22 मई कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन की कमी के चलते रेलवे ने 16 ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन कर 50 टैंकरों के जरिये 566 मीट्रिक टन मेडिकल ऑक्सीजन मध्य प्रदेश में पहुंचाई।

भोपाल रेल मंडल प्रबंधक (डीआरएम) उदय बोरवणकर ने शनिवार को ऑनलाइन पत्रकार वार्ता में बताया कि पिछले दिनों प्रदेश में ऑक्सीजन की कमी के कारण प्रदेश सरकार के आग्रह पर रेलवे ने मध्यप्रदेश के लिये 16 ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन किया। इन ट्रेनों के जरिये 50 ऑक्सीजन टैंकरों के जरिये 566 मीट्रिक टन मेडिकल ऑक्सीजन प्रदेश के अलग अलग शहरों के अस्पतालों में भर्ती कोरोना संक्रमित मरीजों के लिये पहुंचाई गई।

उन्होंने बताया कि चार ऑक्सीजन एक्सप्रेस बोकारो से भोपाल आईं और इसमें 145 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की आपूर्ति की गई।

डीआरएम ने बताया कि महामारी के दौरान भोपाल रेल मंडल के 1594 कर्मचारी इस बीमारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 1359 कर्मचारी ठीक हो गये जबकि 41 की मौत हो गई। फिलहाल मंडल के 113 कर्मचारी उपचाराधीन हैं।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा भोपाल रेल मंडल के 21 सेवानिवृत्त कर्मचारी और रेल कर्मचारियों के परिवार के 21 लोगों की इस बीमारी से मौत हुई है।

उन्होंने बताया कि अप्रैल में भोपाल रेल मंडल में 80 प्रतिशत यात्री ट्रेनों का संचालन हुआ लेकिन कोरोना की दूसरी लहर के बढ़ते प्रभाव के बाद यात्रियों की कमी के चलते कई ट्रेनों को रद्द करना पड़ा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह