लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश में 31 कोविड केयर कोच तैनात कर रहा है रेलवे

By भाषा | Updated: April 27, 2021 19:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 अप्रैल रेल मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को कहा कि मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में रेलवे 31 कोविड केयर कोच तैनात कर रहा है और इनमें मरीजों के लिये आक्सीजन जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी ।

उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 12,686 मामले आए है और इससे कुल संक्रमण का आंकड़ा पांच लाख से अधिक हो गया । वहीं, महाराष्ट्र में कोविड-19 संक्रमण के 48,700 मामले सामने आए और राज्य में संक्रमण का कुल आंकड़ा 43,43,727 हो गया है ।

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट किया, ‘‘ इंदौर के टीही स्टेशन पर भारतीय रेल द्वारा 320 बिस्तर की व्यवस्था, 20 कोविड केयर कोच में की गयी है। यह कोच रोगियों के लिये ऑक्सीजन सिलिंडर सहित अन्य सुविधाओं से लैस हैं।’’

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के आग्रह पर ये कोच उन्हें उपलब्ध कराये गये हैं।

गोयल ने कहा कि भारतीय रेल ने नागपुर में अजनी कंटेनर डिपो में कोविड केयर कोच तैनात किया है । इन 11 कोच में 170 मरीजों को रखा जा सकता है ।

इससे पहले भोपाल में रेलवे ने 20 पृथकवास कोच तैनात किये हैं जिनकी क्षमता 292 बिस्तरों की है ।

रेल मंत्री ने अपने ट्वीट में कहा कि कोरोना संकट में पृथकवास बिस्तर की आवश्यकता को देखते हुए भारतीय रेल ने देश भर में 4,000 कोविड केयर कोच में 64,000 बिस्तर तैयार किये हैं ।169 कोच के माध्यम से 2,700 से अधिक बिस्तर राज्यों को अब तक उपलब्ध हुए हैं ।

भारतीय रेल के अनुसार, ऐसे कोच दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर स्थापित किये गए हैं ।

दिल्ली में, रेलवे ने राज्य सरकार की 1,200 बिस्तर क्षमता वाले 75 कोविड देखभाल कोचों की मांग पूरी की है। इनमें से 50 कोच शकूरबस्ती में खड़े हैं और 25 कोच आनंद विहार स्टेशन पर हैं। वर्तमान में, शकूरबस्ती पर 5 मरीज भर्ती कराए गए थे और एक मरीज को छुट्टी दे दी गयी है।

वहीं, भोपाल (मध्य प्रदेश) में, रेलवे ने 292 बिस्तर क्षमता वाले 20 पृथकवास कोच तैनात किए हैं। इनमें 3 मरीज भर्ती कराए गए थे और वे वर्तमान में इस सुविधा का इस्तेमाल कर रहे हैं।

नंदरूबार (महाराष्ट्र) में, 292 बिस्तर क्षमता वाले 24 पृथकवास कोच तैनात किए गए हैं। इस केन्द्र में अभी तक 73 लोग भर्ती कराए गए हैं।

उत्तर प्रदेश में, राज्य सरकार ने कोचों की मांग नहीं की है, लेकिन फैजाबाद, भदोही, वाराणसी, बरेली और नजीबाबाद में कुल 800 बिस्तर क्षमता (50 कोच) वाले 10-10 कोच तैनात हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया