लाइव न्यूज़ :

रेलवे ने अबतक 24,840 टन ऑक्सीजन की ढुलाई की, दक्षिणी राज्यों को 10 हजार टन से अधिक आपूर्ति

By भाषा | Updated: June 4, 2021 20:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार जून रेलवे ने अबतक 1,463 से अधिक टैंकरों की मदद से देश के विभिन्न हिस्सों में 24,840 टन तरल चिकित्सकीय ऑक्सीजन पहुंचाई है जिसमें से करीब 10 हजार टन ऑक्सीजन दक्षिणी राज्यों तक पहुंचाई गई है। यह जानकारी राष्ट्रीय ट्रांसपोर्टर ने शुक्रवार को दी।

रेलवे ने बताया कि आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और कर्नाटक को 2500-2500 टन से अधिक ऑक्सीजन पहुंचाई गई है।

बयान के मुताबिक रेलवे ने 24 अप्रैल को महाराष्ट्र तक 126 टन ऑक्सीजन पहुंचाने के साथ ऑक्सीजन एक्सप्रेस का परिचालन शुरू किया था।

कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर के बीच रेलवे ने ट्रेनों से 15 राज्यों- उत्तराखंड, कर्नाटक, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु, हरियाणा, तेलंगाना, केरल, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, झारखंड और असम- के 39 शहरों तक ऑक्सीजन पहुंचाई।

रेलवे ने बताया कि अबतक 359 ऑक्सीजन एक्सप्रेस अपने गंतव्यों तक पहुंच चुके हैं जबकि छह ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेन 30 टैंकरों में 557 टन ऑक्सीजन लेकर अपनी मंजिल की ओर बढ़ रही हैं।

रेलवे ने बताया कि एक ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेन झारखंड से चार टैंकरों में 80 टन ऑक्सीजन लेकर असम की ओर बढ़ रही है।

राष्ट्रीय ट्रांसपोर्टर के मुताबिक अबतक महाराष्ट्र को 614 टन, उत्तर प्रदेश को करीब 3,797 टन, मध्यप्रदेश को 656 टन, दिल्ली को 5826 टन, हरियाणा को 2135 टन, राजस्थान को 98 टन, कर्नाटक को 2870 टन, उत्तराखंड को 320 टन, तमिलनाडु को 2711 टन, आंध्र प्रदेश को 2528 टन, पंजाब को 225 टन, केरल को 513 टन, तेलंगाना को 2184 टन, झारखंड को 38 टन और असम को 320 टन ऑक्सीजन की आपूर्ति ट्रेन के माध्यम से की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां