लाइव न्यूज़ :

रेलवे ने अब तक 15 राज्यों को उपलब्ध कराई 21,392 टन तरल चिकित्सकीय ऑक्सीजन

By भाषा | Updated: May 30, 2021 20:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 मई देश में कोविड-19 महामारी की भयावह लहर के खिलाफ जारी लड़ाई में रेलवे भी अपनी अहम भूमिका निभा रहा है, जिसके तहत उसने अब तक 15 राज्यों को 1,274 से अधिक टैंकरों के जरिए 21,392 टन से अधिक तरल चिकित्सकीय ऑक्सीजन उपलब्ध कराई है।

रेलवे ने रविवार को एक वक्तव्य जारी कर इस बात की जानकारी दी।

रेलवे ने बताया कि अब तक 313 ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेनों के जरिए विभिन्न राज्यों को ऑक्सीजन पहुंचाई गयी है , जबकि 23 टैंकरों में 406 टन से अधिक तरल चिकित्सकीय ऑक्सीजन के साथ पांच ट्रेनें इस समय अपने-अपने गंतव्य स्थान की ओर जा रही हैं।

उसने बताया कि हरियाणा और कर्नाटक को दो-दो हजार टन ऑक्सीजन उपलब्ध कराई गयी है जबकि तमिलनाडु और तेलंगाना को 1800-1800 टन से अधिक जीवन रक्षक गैस दी गयी है।

ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन 24 अप्रैल को शुरू किया गया था, जिसमें महाराष्ट्र को 126 टन ऑक्सीजन उपलब्ध कराई गयी थी। इसके बाद उत्तराखंड, कर्नाटक, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु, हरियाणा, तेलंगाना, पंजाब, केरल, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, झारखंड और असम को मिलाकर कुल 15 राज्यों को इस सुविधा का लाभ मिला।

रेलवे की ओर से अब तक महाराष्ट्र में 614 टन, उत्तर प्रदेश में लगभग 3,797 टन, मध्य प्रदेश में 656 टन, दिल्ली में 5,476 टन, हरियाणा में 2,023 टन, राजस्थान में 98 टन, कर्नाटक में 2,115 टन, उत्तराखंड में 320 टन, तमिलनाडु में 1,808 टन, आंध्र प्रदेश में 1,738 टन, पंजाब में 225 टन, केरल में 380 टन, तेलंगाना में 1,858 टन, झारखंड में 38 टन और असम में 240 टन ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी