लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाके में होगी रेलवे की कोरस कमांडो की पहली तैनाती, रेलमंत्री पीयूष गोयल ने दी मंजूरी

By भाषा | Updated: August 15, 2019 06:17 IST

 रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के महानिदेशक अरुण कुमार ने बुधवार को बताया कि रेलवे की सुरक्षा के लिए गठित कमांडोज फॉर रेलवे सेफ्टी (कोरस) की पहली तैनाती नक्सल प्रभावित छत्तीसगढ़ में होगी।

Open in App
ठळक मुद्देरेलवे की सुरक्षा के लिए गठित कमांडोज फॉर रेलवे सेफ्टी (कोरस) की पहली तैनाती नक्सल प्रभावित छत्तीसगढ़ में होगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इन सभी कैमरों के लिंक स्थानीय स्टेशनों, जीआरपी, आरपीएफ, संभाग कार्यालय और मंत्री के कार्यालय को दिए जाएंगे।

नयी दिल्ली, 14 अगस्त: रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के महानिदेशक अरुण कुमार ने बुधवार को बताया कि रेलवे की सुरक्षा के लिए गठित कमांडोज फॉर रेलवे सेफ्टी (कोरस) की पहली तैनाती नक्सल प्रभावित छत्तीसगढ़ में होगी। उन्होंने बताया कि कोरस कमांडों के प्रशिक्षण के लिए हरियाणा के जगाधरी शहर में एक अत्याधुनिक केंद्र बनाया जाएगा। कमांडोज फॉर रेलवे सेफ्टी (कोरस) की शुरुआत के मौके पर रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि उन्होंने संस्थान स्थापित करने की मंजूरी दे दी है और आरपीएफ को उन्होंने निर्देश दिया है कि वह कमांडो को अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण देंगे।

केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘ विध्वंसकारी ताकतों के खतरों को ध्यान में रखते हुए रेलवे सुरक्षा बल में कोरस तैयार करना नियोजित था। कोरस टीम को सर्वश्रेष्ठ, अत्याधुनिक उपकरण और विश्वस्तरीय प्रशिक्षण दिया जाएगा।’’ उन्होंने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा के लिए प्रत्येक स्टेशन पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इन सभी कैमरों के लिंक स्थानीय स्टेशनों, जीआरपी, आरपीएफ, संभाग कार्यालय और मंत्री के कार्यालय को दिए जाएंगे।

आरपीएफ के महानिदेशक अरुण कुमार ने कहा, ‘‘ कोरस की पहली तैनाती नक्सल प्रभावित छत्तीसगढ़ में होगी। इन्हें ऐसे क्षेत्रों में तैनात किया जाएगा जहां रेलवे की बड़ी परियोजनाएं चल रही हैं। इन जगहों में पूर्वोत्तर और जम्मू-कश्मीर शामिल हैं।’’ कुमार ने कहा कि महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल और बिहार में नक्सल और वामपंथी चरमपंथी और पूर्वोत्तर राज्यों असम, मणिपुर, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश तथा जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद की चुनौती से कोरस निपटेगा।

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और रेलवे सुरक्षा विशेष बल (आरपीएसएफ) के जवानों से बने कोरस के प्रमुख आरपीएफ के महानिदेशक हैं। ये जवान बुलेट प्रूफ जैकेट के साथ विशेष वर्दी, हेलमेट और अत्याधुनिक हथियारों से लैस होंगे। कुमार ने कहा कि आरपीएसएफ की 14 बटालियन हैं और इसकी एक बटालियन को कोरस में बदला गया है।

टॅग्स :भारतीय रेलछत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों