लाइव न्यूज़ :

बिहार से रेलवे ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट को UP शिफ्ट करने को लेकर बढ़ा बवाल, CM नीतीश कुमार ने जताया विरोध, रेल मंत्री को लिखा पत्र

By एस पी सिन्हा | Updated: May 6, 2020 15:08 IST

बिहार सरकार जल संसाधन मंत्री संजय झा ने इस प्रकरण को लेकर आज एक के बाद एक कई ट्वीट किए हैं. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि मुंगेर के जमालपुर स्थित इंडियन रेलवे इंस्टीट्यूट ऑफ मेकेनिकल एंड इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग को शिफ्ट करने का 24 अप्रैल को जारी हुए आदेश का बिहार कड़ा विरोध करता है.

Open in App
ठळक मुद्देआईआरएमइइ को रेलवे के द्वारा लखनऊ स्थानांतरित किए जाने के मामले ने सियासत को गर्मा दिया है.बिहार से स्थानांतरित करने के फैसले का बिहार सरकार ने कड़ा विरोध किया है.

पटना: बिहार में मुंगेर जिले के जमालपुर से इंडियन रेलवे इंस्टीट्यूट ऑफ मैकेनिकल एंड इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (आईआरएमइइ) को रेलवे के द्वारा लखनऊ स्थानांतरित किए जाने के मामले ने सियासत को गर्मा दिया है. बिहार से स्थानांतरित करने के फैसले का बिहार सरकार ने कड़ा विरोध किया है. राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस संबंध में एक मई को रेल मंत्री पीयूष गोयल को एक चिट्ठी लिखकर इस फैसले को तुरंत वापस लेने का आग्रह किया है.

इसबीच, बिहार सरकार जल संसाधन मंत्री संजय झा ने इस प्रकरण को लेकर आज एक के बाद एक कई ट्वीट किए हैं. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि मुंगेर के जमालपुर स्थित इंडियन रेलवे इंस्टीट्यूट ऑफ मेकेनिकल एंड इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग को शिफ्ट करने का 24 अप्रैल को जारी हुए आदेश का बिहार कड़ा विरोध करता है. राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रेल मंत्री पीयुष गोयल से मामले को लेकर हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है. एक अन्य ट्वीट में जदयू नेता ने लिखा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से 1 मई को रेल मंत्री पीयूष गोयल एक पत्र लिखकर इस फैसले को तुरंत वापस लेने का आग्रह किया है. इंडियन रेलवे इंस्टीट्यूट ऑफ मेकेनिकल एंड इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग रेलवे और बिहार की समृद्ध विरासत का प्रतिनिधित्व करता है. बिहार के साथ इसके महान ऐतिहासिक जुडाव को मजबूत करने की जरूरत है और इसे अलग नहीं किया जाना चाहिए. मुंगेर जिला में स्थित इस संस्थान की शुरुआत 1888 में हुई थी.

संजय झा ने कहा है कि बिहार के मुंगेर जिला में स्थित यह रेल संस्थान राज्य की विरासत का हिस्सा रहा है और नीतीश कुमार पूरी ताकत लगाकर इसे राज्य से बाहर नहीं जाने देंगे. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने मजबूती से अपनी बात रख दी है और उन्हें पूरी उम्मीद है कि केंद्र सरकार इस मामले पर उनकी बात को सुनते हुए राज्य के हित में फैसला लेगी. उन्होंने यह भी कहा कि नीतीश कुमार ने राज्य के हितों के साथ कभी समझौता नहीं किया है। संजय झा ने कहा कि जमालपुर रेल संस्थान महज एक कारखाना नहीं बल्कि बिहार की पहचान से भी जुड़ी रही है जिसे हम कतई नहीं खो सकते हैं. 

उधर, इस मसले पर कांग्रेस ने भी विरोध में आवाज बुलंद की है. बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी रिसर्च विभाग एवं मैनिफेस्टो समिति के अध्यक्ष आनन्द माधव एवं प्रदेश प्रवक्ता राजेश राठौर ने एक बयान जारी कर रेल मंत्री पीयूष गोयल जी एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी से यह आग्रह किया है कि बिहार के साथ हो रहे इस अन्याय को अविलंब रोके और आईआरआईएमईई को जमालपुर में हीं रहनें दें. अगर यह फैसला जल्द वापस नहीं लिया गया तो इसके विरोध में कांग्रेसी सडक पर उतरने को मजबूर हो जायंगे. 

यहां बता दें कि भारतीय रेलवे ने बिहार के सबसे पुराने प्रशिक्षण संस्थान को बंद करने का निर्णय लिया है. रेलवे ने इस संबंध में  पत्र संख्या संख्या /249/4/पीडब्लूपी/2014-15/ पीएच-64/पीएलजी दिनांक 27-04-20 अधीन विभाग देकर संस्था को बंद कर लखनऊ हस्तांतरित करने का आदेश दे दिया है. 

टॅग्स :कोरोना वायरसबिहार में कोरोनाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया