लाइव न्यूज़ :

रेलवे ने की बेंगलुरू रेलवे स्टेशन पर ताजा पानी के सुरंग एक्वेरियम की शुरूआत

By भाषा | Updated: July 1, 2021 19:31 IST

Open in App

बेंगलुरु, एक जुलाई भारतीय रेलवे स्टेशन विकास निगम लिमिटेड (आईआरएसडीसी) ने एचएनआई एक्वाटिक किंगडम के सहयोग से यहां क्रांतिवीर संगोली रायन्ना रेलवे स्टेशन पर आम लोगों के लिये ताजा पानी के सुरंग एक्वेरियम की शुरूआत की है यह रेलवे की पहली मोबाइल योजना है ।

आआरएसडीसी ने बयान जारी कर बृहस्पतिवार को बताया कि यह एक्वेरियम अमेजॉन नदी की अवधारणा पर आधारित अपनी तरह का अनूठा जलीय पार्क है जो वहां आने वालों को अपनी ओर आकर्षित करेगा ।

बयान में कहा गया है कि इसके अतिरिक्त, यात्रियों को बेहतर अनुभव प्रदान करने वाला यह सुरंग एक्वेरियम भारतीय रेल के लिये राजस्व अर्जित करने वाला भी बनेगा । इसमें कहा गया है कि इसके लिये बेहद कम प्रति यात्री 25 रुपये का प्रवेश शुल्क रखा गया है ।

आईआरएसडीसी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी एस के लोहिया ने बताया, ''यह जलीय एक्वेरियम यात्रियों एवं आगंतुकों को अपनी ओर आकर्षित करेगा और इससे न केवल एक सुखद अनुभव होगा, बल्कि यह शिक्षाप्रद होगा। कोविड संबंधी प्रोटोकॉल का पालन करते हुये एक्वेरियम में एक बार में केवल 25 यात्री जा सकते हैं ।''

बयान में कहा गया है कि 12 फुट लंबा यह जलीय जीवन भारतीय रेलवे का पहला ऐसा आयोजन है जिसमें विभिन्न वनस्पतियां और जीव हैं, और इसका प्रवेश द्वार समुद्री जीवन की एक झलक देता है, जिसमें एक सुंदर डॉल्फ़िन आगंतुकों का मुस्कान के साथ अभिवादन करती है।

आईआरएसडीसी को यात्रियों का अनुभव बढ़ाने और यात्रा को एक सुरक्षित तथा परेशानी मुक्त अनुभव बनाने के लिए पांच रेलवे स्टेशनों- केएसआर बेंगलुरु, पुणे, आनंद विहार, चंडीगढ़ और सिकंदराबाद में सुविधा प्रबंधन का कार्य सौंपा गया है।

शीघ्र ही, आईआरएसडीसी चरणबद्ध तरीके से 90 और स्टेशनों का सुविधा प्रबंधन करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह