लाइव न्यूज़ :

रेलवे ने 10 दिन में 640 टन ऑक्सीजन की ढुलाई की

By भाषा | Updated: April 29, 2021 19:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 अप्रैल भारतीय रेलवे ने पिछले 10 दिनों में देश के अलग अलग हिस्सों में 640 टन ऑक्सीजन की आपूर्ति की है। इसी के साथ पहली ऑक्सीजन एक्सप्रेस बृहस्पतिवार रात को हरियाणा पहुंचने वाली है।

रेलवे ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और दिल्ली को ऑक्सीजन की आपूर्ति की गई है जबकि ऑक्सीजन एक्सप्रेस ओडिशा के अंगुल से जीवन रक्षक गैस लेकर बृहस्पतिवार रात को हरियाणा पहुंचेगी।

खाली रेलगाड़ी फरीदाबाद से राउलकेला के रास्ते में है और उसके बृहस्पतिवार की रात तक पहुंचने की संभावना है।

रेलवे ने कहा, “ अभियान को पूरी तत्परता से संचालित करने के क्रम में तीन अतिरिक्त रेलगाड़ियां या तो तरल ऑक्सीजन लेकर गंतव्य की ओर बढ़ रही हैं या खाली रेलगाड़ियां तरल ऑक्सीजन लेने के लिए ऑक्सीजन संयंत्र के लिए रवाना हो चुकी हैं। एक अनुमान के अनुसार अगले 24 घंटों में भारतीय रेलवे द्वारा कुल तरल चिकित्सीय ऑक्सीजन की ढुलाई का आंकड़ा 640 टन के स्तर पर पहुंच जाएगा।”

उसने बताया कि उत्तर प्रदेश पहुंची पांचवी ऑक्सीजन एक्सप्रेस से पांच टैंकरों में 76.29 टन ऑक्सीजन पहुंचाई गई।

इनमें से एक टैंकर वाराणसी उतरा जबकि चार टैंकरों को लखनऊ पहुंचाया गया। उत्तर प्रदेश के लिए छठी ऑक्सीजन एक्सप्रेस अपने गंतव्य की ओर दौड़ रही है और इसके शुक्रवार सुबह लखनऊ पहुंचने की संभावना है, जो चार टैंकरों में 33.18 टन ऑक्सीजन लेकर आ रही है।

खाली टैंकरों को लेकर एक अन्य ऑक्सीजन एक्सप्रेस के ऑक्सीजन संयंत्रों से अगली खेप लेने के लिए बृहस्पतिवार को लखनऊ से रवाना होने की संभावना है।

मंत्रालय ने बताया, “ तेलंगाना सरकार ने भी भारतीय रेलवे से ऑक्सीजन एक्सप्रेस चलाने का अनुरोध किया था। इस क्रम में तेलंगाना के सिकंदराबाद से अंगुल के लिए पांच खाली टैंकर लेकर ऑक्सीजन एक्सप्रेस रवाना हो चुकी है और इसके कल अंगुल पहुंचने की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल