लाइव न्यूज़ :

रेलवे ने कई ट्रेने अगली सूचना तक रद्द की

By भाषा | Updated: May 6, 2021 21:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह मई उत्तर रेलवे ने बृहस्पतिवार कई राजधानी, शताब्दी और दुरंतो एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द कर दी। रेलवे ने इस फैसले के लिए कम यात्री होने और कोरोना वायरस मामलों की बढ़ोतरी को कारण बताया।

इस बीच रेलवे ने कहा कि उसने अभी तक देश भर के विभिन्न राज्यों में लगभग 2,511 टन तरल चिकित्सकीय ऑक्सीजन के साथ 161 टैंकर पहुंचाये हैं।

रेलवे ने कहा कि 40 ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेनों ने अभी तक अपनी यात्रा पूरी कर ली है। उसने कहा कि मध्य प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली के लिए 400 टन से अधिक एलएमओ के साथ 22 टैंकर रास्ते में हैं।

उत्तर रेलवे द्वारा 28 ट्रेनें रद्द की गई हैं जिसमें आठ शताब्दी एक्सप्रेस, दो राजधानी एक्सप्रेस, दो दुरंतो एक्सप्रेस और एक वंदे भारत एक्सप्रेस की सेवाएं शामिल हैं। उत्तर रेलवे ने इन ट्रेनों को ‘‘अगली सूचना तक’’ रद्द कर दिया है।

इनमें दिल्ली से कालका, हबीबगंज, अमृतसर, चंडीगढ़ के लिए रवाना होने वाली शताब्दी ट्रेनें, दिल्ली से चेन्नई, बिलासपुर जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस, जम्मू तवी और पुणे जैसी जगहों के लिए दुरंतो ट्रेनें शामिल हैं।

अधिकारियों ने कहा कि लोकप्रिय ट्रेनों में यात्रियों की कम संख्या से यह पता चलता है कि कोरोना वायरस मामलों में वृद्धि के बीच कम संख्या में लोग यात्रा कर रहे हैं।

उत्तर रेलवे के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘उत्तर रेलवे ने यात्रियों की कम संख्या और कोविड​​-19 मामलों में वृद्धि के कारण निम्नलिखित विशेष ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया है।’’

मध्य रेलवे ने 23 यात्री ट्रेनों को रद्द कर दिया है। इनमें नागपुर-कोल्हापुर स्पेशल 29 जून तक, सीएसएमटी-कोल्हापुर स्पेशल 1 जुलाई तक, सीएसएमटी-पुणे स्पेशल 30 जून तक शामिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल