लाइव न्यूज़ :

रेलवे की जैव-शौचालय पहल का अध्ययन अब प्रबंधन संस्थान में होगा

By भाषा | Updated: November 22, 2020 19:28 IST

Open in App

(अनन्या सेनगुप्ता)

नयी दिल्ली, 22 नवंबर रेलवे द्वारा अपने डिब्बों में जैव-शौचालय के उपयोग वाली पहल का अध्ययन अब एक प्रबंधन संस्थान की कक्षाओं में होगा, क्योंकि रेलवे ने इसके विकास और स्थापना पर एक केस स्टडी को अध्ययन सामग्री के रूप में उपयोग करने की मंजूरी दे दी है।

‘पीटीआई-भाषा’ द्वारा प्राप्त किए गए दस्तावेज के अनुसार, रेलवे ने इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस (आईएसबी) को जैव-शौचालय पर उनके द्वारा किए गए अध्ययन का उपयोग पाठ्यक्रम के रूप में करने के लिए अपनी मंजूरी दे दी है।

रेलवे से मिले मंजूरी पत्र में कहा गया, ‘‘संबंधित केस और अन्य संबद्ध सामग्री की हमारी समीक्षा के आधार पर, हम इस बात की पुष्टि करते हैं कि इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस को केस स्टडी का उपयोग करने और अन्य शैक्षणिक संस्थानों या संगठनों को केस स्टडी का उपयोग करने के लिए अधिकृत करने का अधिकार है। हम केस के अंदर प्रदर्शित की गईं अपनी तस्वीरों और लोगो के उपयोग की मंजूरी देते हैं।’’

इस प्रक्रिया में शामिल वरिष्ठ अधिकारियों ने पुष्टि की कि डीआरडीओ के साथ विकसित की गई तकनीक जैव-शौचालयों का उपयोग और निजी संस्थाओं के साथ सहयोग से उन्हें रेल के डिब्बों में स्थापित करना एक उपलब्धि थी, जो अब प्रबंधन स्कूलों की अध्ययन सामग्री का हिस्सा होगा, जिससे छात्रों को विभिन्न विभागों के बीच समन्वय और सतत विकास के बारे में जानकारियां मिलेंगी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘जैव-शौचालय परियोजना की दो प्रमुख बातें हैं। एक यह है कि यह पर्यावरण के अनुकूल है और इन्हें लगाने से स्टेशन और रेल को स्वच्छ रखने में मदद मिली है। दूसरा यह है कि जैव-शौचालय के उपयोग के कारण पटरियों में जंग लगना कम हो गया है, जिससे उन्हें संरक्षित करने में मदद मिली है। हमने आईएसबी के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं और इसके आधार पर वे इस केस स्टडी को अन्य प्रबंधन स्कूलों में भी ले जा सकते हैं।’’

उन्होंने यह भी कहा कि जैव-शौचालय मॉडल प्रबंधन स्कूलों के लिए एकदम सही है क्योंकि इसमें सतत प्रौद्योगिकी के विकास पर प्रकाश डाला गया है और इसमें यह भी बताया गया है कि कैसे रेलवे इस अवधारणा के साथ आगे बढ़ने में कामयाब रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए