लाइव न्यूज़ :

रेलवे ने जून में 660 और रेलगाड़ियों के परिचालन को मंजूरी दी

By भाषा | Updated: June 18, 2021 20:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 जून कोविड-19 के नए मामलों के मद्देनजर भारतीय रेलवे ने जून में 660 और रेलगाड़ियों के परिचालन को मंजूरी दी है ताकि प्रवासी कामगारों की आवाजाही में सुविधा हो और विभिन्न स्टेशनों से चलने वाली ट्रेनों में प्रतीक्षा सूची कम हो। रेलवे ने यह जानकारी एक बयान में दी।

कोरोना वायरस महामारी से पहले रेलवे औसतन 1,768 मेल और एक्सप्रेस रेलगाड़ियों का परिचालन रोजाना करता था।

रेलवे ने बताया कि शुक्रवार तक रोजाना करीब 983 मेल और एक्सप्रेस रेलगाड़ियों का परिचालन हो रहा है जो कोविड-19 महामारी से पहले चल रही रेलगाड़ियों के मुकाबले 56 प्रतिशत है। मांग और वाणिज्यिक जरूरत के आधार पर रेलगाड़ियों की संख्या में तेजी से बढ़तोरी की जा रही है।

बयान के मुताबिक एक जून को करीब 800 मेल एवं एक्सप्रेस रेलगाड़ियों का परिचालन हो रहा था। रेलवे ने बताया, ‘‘ एक जून से 18 जून के बीच जोनल रेलवे द्वारा 660 अतिरिक्त मेल/,एक्सप्रेस रेलगाड़ियों के परिचालन की मंजूरी दी गई। इनमें से 552 मेल और एक्सप्रेस रेलगाड़ियां हैं जबकि 108 हॉलीडे स्पेशल ट्रेन हैं।’’

रेलवे ने बताया कि जोनल रेलवे को स्थानीय परिस्थितियों, टिकट की उपलब्धता और क्षेत्र में कोविड-19 की स्थिति का आकलन करते हुए चरणबद्ध तरीके से रेलगाड़ियों का परिचालन बहाल करने को कहा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह