लाइव न्यूज़ :

रेलवे ने लोगों से ट्रेनों में भीड़ की फर्जी वीडियो साझा न करने की अपील की

By भाषा | Updated: April 9, 2021 16:30 IST

Open in App

मुंबई, नौ अप्रैल मध्य रेलवे ने शुक्रवारों को नागरिकों से दूसरे राज्यों में जाने वाली ट्रेनों में भीड़ की पुरानी और फर्जी वीडियो साझा न करने और इसके बजाय यात्रा के दौरान कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए उचित व्यवहार करने का अनुरोध किया।

जोनल रेलवे ने दावा किया कि मुंबई में विभिन्न स्टेशनों पर भीड़ को दिखाने वाली कुछ पुरानी वीडियो सोशल मीडिया पर चल रही हैं और कुछ खबरों में झूठ कहा गया है कि लोगों की बड़े पैमाने पर आवाजाही हो रही है।

वर्चुअल संवाददाता सम्मेलन में मध्य रेलवे के महाप्रबंधक संजीव मित्तल ने लोगों से अपील की कि कोविड-19 महामारी के चुनौतीपूर्ण दौर में ऐसी पुरानी और फर्जी वीडियो के बारे में कोई अनुमान न लगायें।

अधिकारी ने कहा, ‘‘यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे गर्मियों में अधिक ट्रेनें चलाता है और पर्याप्त टिकट उपलब्ध कराए जाते हैं और केवल कंफर्म टिकट वाले यात्रियों को ही ट्रेनों में सफर करने दिया जाता है।’’

मित्तल ने कहा कि अप्रैल और मई में ट्रेनों में आमतौर पर ज्यादा भीड़ होती है और यात्रियों की मौजूदा संख्या सामान्य है और उन्होंने पिछले साल की तरह इस बार प्रवासियों की कोई भीड़ नहीं देखी।

उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर पुरानी, फर्जी वीडियो चलने के संबंध में राजकीय रेलवे पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराई गई है और रेलवे सुरक्षा बल भी इस मामले की जांच करेगा।

रेलवे महाप्रबंधक ने यात्रियों से कोविड-19 से संबंधित सभी नियमों और मानक संचालन प्रक्रियाओं का पालन करने की भी अपील की।

मध्य रेलवे के मुंबई मंडल के मंडल रेल प्रबंधक शलाभ गोयल ने भी यात्रियों से सही तरीके से मास्क लगाने, बार-बार हाथ धोने और सामाजिक मेल जोल से दूरी बनाए रखने की अपील की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह