लाइव न्यूज़ :

रेलवे ने की घोषणा, शताब्दी ट्रेनों के यात्रियों को अब एक की जगह केवल आधा लीटर पानी ही मिलेगा

By भाषा | Updated: November 6, 2019 16:28 IST

रेलवे के आदेश में कहा गया है कि आदेश में कहा गया है कि यात्री अधिक पानी की बोतल ले सकते हैं लेकिन इसके लिए उन्हें भुगतान करना होगा। शताब्दी ट्रेन कुर्सी यान है जो छोटी दूरी तय करने के लिए चलायी जाती है।

Open in App
ठळक मुद्देशताब्दी ट्रेन में अब केवल आधे लीटर की रेल नीर की बोतल दी जाएगीरेलवे ने कहा- पानी की बर्बादी रोकने के लिए उठाया गया कदम

पानी की बर्बादी को रोकने के लिए रेलवे ने शताब्दी ट्रेनों में एक लीटर की जगह आधा लीटर रेल नीर (पानी की बोतल) मुहैया कराने का फैसला किया है। रेलवे बोर्ड की ओर से जारी आदेश के मुताबिक शताब्दी ट्रेन में अब पांच घंटे से अधिक सफर करने वालों को भी एक लीटर रेल नीर की बोतल मुहैया नहीं करायी जाएगी जैसा कि पहले होता था।

शताब्दी ट्रेन को अधिकतम सफर तय करने में महज साढ़े आठ घंटे लगते हैं। रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'मौजूदा समय में शताब्दी से जो यात्री पांच घंटे तक का सफर करते हैं, उन्हें आधा लीटर (500 मिली लीटर) रेल नीर मुहैया कराया जाता है जबकि पांच घंटे से अधिक सफर करने वाले यात्रियों को रेल नीर की एक लीटर की बोतल दी जाती है, लेकिन अब सभी यात्रियों को 500 मिलीलीटर रेल नीर की बोतल ही मुहैया करायी जाएगी क्योंकि बड़ी बोतल देने पर पानी की बर्बादी होती है।' 

आदेश में कहा गया है कि यात्री अधिक पानी की बोतल ले सकते हैं लेकिन इसके लिए उन्हें भुगतान करना होगा। शताब्दी ट्रेन कुर्सी यान है जो छोटी दूरी तय करने के लिए चलायी जाती है। अपनी श्रेणी की ट्रेनों में दिल्ली से भोपाल जाने वाली शताब्दी का सफर सबसे लंबा है जिसे यह साढ़े आठ घंटे में तय कर लेती है। अधिकारी के मुताबिक आदेश अगले तीन महीनों में प्रभावी होगा।

टॅग्स :भारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतसावधान! ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल किया तो डूबेगा पूरा पैसा, रेलवे का नया नियम लागू

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया