लाइव न्यूज़ :

रेलवे कर्मी ने बुजुर्ग मां की हत्या कर लगाई मकान में आग, ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

By भाषा | Updated: November 13, 2021 16:56 IST

Open in App

जींद (हरियाणा),13 नवंबर हरियाणा के जींद में एक रेलवे कर्मी ने शनिवार तड़के बुजुर्ग मां की कथित रूप से हत्या कर मकान में आग लगा कर दी और और बाद में ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली।

शहर थाना प्रभारी धर्मबीर ने बताया कि बेटे (रेलवेकर्मी) ने तेजधार हथियार से वार कर अपनी मां की हत्या कर दी और वह फिर मकान में आग लगा कर फरार हो गया।

रेलवे चौकी प्रभारी चरण सिंह ने बताया कि सुबह गांव मोहलखेड़ा के निकट एक युवक ने ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली, वह रेलवे डी ग्रुप में कार्यरत था। उसपर अपनी मां की हत्या का आरोप है। शवों का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया गया है। रेलवे पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार रेलवे कालोनी के निवासी अजय (32) ने शनिवार अल सुबह अपने क्वार्टर में बुजुर्ग मां माया देवी (65) की कुल्हाड़ी से काट कर निर्मम हत्या कर दी और फिर मकान में आग लगा कर वह फरार हो गया। मकान से उठती आग की लपटों को देख पड़ोसियों ने घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी।

पुलिस के मुताबिक आग बुझाने के क्रम में माया देवी की हत्या का खुलासा हुआ तो शहर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पता चला कि अजय ने जयपुर से चंडीगढ़ जा रही रेलगाड़ी के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली।

बताया जाता है कि पिछले करीब दो महीने से अजय बीमार एव मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। वह अपनी ड्यूटी पर भी नहीं जा रहा था और अपने छोटे भाई विजय एवं मां माया के साथ रेलवे कालोनी में ही रह रहा था। दोनों भाइयों का ही अपनी-अपनी पत्नियों से विवाद चल रहा है।अजय रेलवे में ही डी ग्रुप में प्वायंटमैन के पद पर रेलवे स्टेशन नरवाना मे नौकरी करता था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता