लाइव न्यूज़ :

रेलवे यूनियन एआईआरएफ, एनएफआईआर ने 'भारत बंद' के समर्थन का फैसला किया

By भाषा | Updated: December 7, 2020 23:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात दिसंबर रेलवे के दो सबसे बड़े कर्मचारी संगठनों ने सोमवार को प्रदर्शनकारी किसानों द्वारा नए कृषि कानूनों के विरोध में आठ दिसंबर को बुलाए गए ''भारत बंद'' को अपना समर्थन दिया है।

ऑल इंडिया रेलवेमेन फेडरेशन (एआईआरएफ) और नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवेमेन (एनएफआईआर) ने अपने सदस्यों को आठ दिसंबर को धरना-प्रदर्शन आयोजित कर प्रदर्शनकारी किसानों के साथ एकजुटता प्रदर्शित करने को कहा है।

एआईआरएफ के महासचिव शिवगोपाल मिश्रा ने सिंघु बॉर्डर जाकर प्रदर्शनकारी किसानों से मुलाकात की और उन्हें आश्वासन दिया कि रेलवे यूनियन के सदस्य इस लड़ाई में उनके साथ हैं।

मिश्रा ने कहा, '' हमने भारतीय रेलवे के अपने सभी संबंद्ध सहयोगियों को पत्र लिखकर किसानों की जायज मांगों को पूरा करने के संघर्ष में उनका साथ देने के वास्ते आठ दिसंबर को बुलाए गए भारत बंद का समर्थन करने को कहा है। मैंने सभी संबंद्ध सहयोगियों को केंद्र सरकार की किसान-विरोधी नीतियों के खिलाफ पहले ही भोजनावकाश के घंटे के दौरान धरना-प्रदर्शन और रैली आयोजित करने की सलाह दी है। मुझे पूरी उम्मीद है कि सरकार किसानों की जायज मांगों का संज्ञान लेकर उन्हें जल्द से जल्द पूरा करेगी।''

वहीं, एनएफआईआर के महासचिव एम राघवैया ने एक बयान में कहा कि रेलवे परिवार नए कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलनरत ''अन्नदाता'' के संघर्ष में उनके साथ है।

यूनियन नेताओं के मुताबिक, दोनों संगठनों में करीब 13 लाख रेलवे कर्मचारी शामिल हैं जबकि 20 लाख सेवानिवृत्त कर्मचारी भी इसका हिस्सा हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग