लाइव न्यूज़ :

रेलवे यूनियन एआईआरएफ ने 'भारत बंद' के समर्थन का फैसला किया

By भाषा | Updated: December 7, 2020 18:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात दिसंबर ऑल इंडिया रेलवेमेन फेडरेशन (एआईआरएफ) ने सोमवार को प्रदर्शनकारी किसानों द्वारा नए कृषि कानूनों के विरोध में आठ दिसंबर को बुलाए गए ''भारत बंद'' को अपना समर्थन दिया है।

एआईआरएफ के महासचिव शिवगोपाल मिश्रा ने सिंघु बॉर्डर जाकर प्रदर्शनकारी किसानों से मुलाकात की और उन्हें आश्वासन दिया कि रेलवे यूनियन के सदस्य इस लड़ाई में उनके साथ हैं।

मिश्रा ने कहा, '' हमने भारतीय रेलवे के अपने सभी संबंद्ध सहयोगियों को पत्र लिखकर किसानों की जायज मांगों को पूरा करने के संघर्ष में उनका साथ देने के वास्ते आठ दिसंबर को बुलाए गए भारत बंद का समर्थन करने को कहा है। मैंने सभी संबंद्ध सहयोगियों को केंद्र सरकार की किसान-विरोधी नीतियों के खिलाफ पहले ही भोजनावकाश के घंटे के दौरान धरना-प्रदर्शन और रैली आयोजित करने की सलाह दी है। मुझे पूरी उम्मीद है कि सरकार किसानों की जायज मांगों का संज्ञान लेकर उन्हें जल्द से जल्द पूरा करेगी।''

करीब नौ लाख सदस्यों वाली रेलवे यूनियन के अलावा कई अन्य संगठन भी किसानों के बंद का समर्थन करने का ऐलान कर चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग