लाइव न्यूज़ :

गोवा हवाईअड्डे के प्रस्थान द्वार पर सोए लोग, चप्पल-जूते बिखरे हुए, क्या यह रेलवे स्टेशन है...

By भाषा | Updated: July 9, 2019 13:47 IST

सत्तारूढ़ पार्टी की सहयोगी गोवा फॉरवर्ड पार्टी के उपाध्यक्ष दुर्गादास कामत समेत कई इंटरनेट यूजर्स ने राज्य के हवाईअड्डे के रेलवे स्टेशन में तब्दील हो जाने को लेकर चिंता जाहिर की। कामत ने ट्वीट किया, “गोवा हवाई अड्डे का नजारा। क्या हमें गोवा में ऐसे घटिया पर्यटकों की जरूरत है।

Open in App
ठळक मुद्देगोवा हवाई अड्डे के अधिकारियों को इस पर कार्रवाई करनी चाहिए। हमें ऐसे बेकार लोगों की गोवा में जरूरत नहीं है। पत्रकार ने ट्वीट किया कि ऐसा दृश्य देखना अपमानजनक है और राज्य में पर्यटन को गंभीरता से लेने का समय है।हवाई अड्डा के निदेशक गगन मलिक ने कहा कि उन्होंने संबंधित अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि ऐसी घटनाएं फिर से न हों। 

गोवा हवाईअड्डे के प्रस्थान द्वार के पास जमीन पर सोए यात्रियों की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अधिकारियों को निर्देश देना पड़ा कि इस तरह की घटनाएं भविष्य में दोबारा न हों।

गोवा हवाईअड्डा नौसेना के आईएनएस हंसा अड्डे का हिस्सा है जहां मिग 29-के समेत कई अन्य लड़ाकू विमान रखे जाते हैं। वायरल हुई तस्वीर में रविवार की रात गोवा पहुंचे यात्री हवाईअड्डे के प्रस्थान द्वार के पास जमीन पर कथित तौर पर सोए दिख रहे हैं और उनके चप्पल-जूते बिखरे हुए हैं जिससे यह किसी रेलवे स्टेशन के नजारे जैसा मालूम हो रहा है।

सत्तारूढ़ पार्टी की सहयोगी गोवा फॉरवर्ड पार्टी के उपाध्यक्ष दुर्गादास कामत समेत कई इंटरनेट यूजर्स ने राज्य के हवाईअड्डे के रेलवे स्टेशन में तब्दील हो जाने को लेकर चिंता जाहिर की। कामत ने ट्वीट किया, “गोवा हवाई अड्डे का नजारा। क्या हमें गोवा में ऐसे घटिया पर्यटकों की जरूरत है।

गोवा हवाई अड्डे के अधिकारियों को इस पर कार्रवाई करनी चाहिए। हमें ऐसे बेकार लोगों की गोवा में जरूरत नहीं है। हमें अच्छे पर्यटक चाहिए जो आएं, समय बिताएं व गोवा और उसकी खूबसूरती का लुत्फ लें। गोवा ब्रांड के साथ किसी भी कीमत पर समझौता नहीं हो सकता।”

गोवा के एक पत्रकार ने ट्वीट किया कि ऐसा दृश्य देखना अपमानजनक है और राज्य में पर्यटन को गंभीरता से लेने का समय है। ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए गोवा हवाई अड्डा के निदेशक गगन मलिक ने कहा कि उन्होंने संबंधित अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि ऐसी घटनाएं फिर से न हों। 

टॅग्स :गोवाएयर इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टगोवाः 2 नाबालिग लड़कियों से यौन शोषण, पार्षद और भाजपा नेता सुशांत नाइक के बेटे सोहम नाइक अरेस्ट

भारतरितेश नाइक, दाओचिर इम्चेन, चक्रवर्ती, वीरभद्रय्या चरंतिमठ और श्रीनिवास दासकारियप्पा होंगे बीजेपी प्रत्याशी, गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा में उपचुनाव

भारतBy Elections 2026: 6 राज्य, 8 विधानसभा सीट पर उपचुनाव, 9 और 23 अप्रैल को मतदान, 4 मई को मतगणना

भारतPanaji Municipal Corporation Polls Results: भाजपा के 'बाबुश' पैनल ने विपक्ष को बुरी तरह हराया, 30 में से 27 वार्ड जीते

भारतPanaji Municipal Corporation Election Results 2026: CCP के 30 वार्डों में मतगणना जारी, 69 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज; जानें कैसे CCP के परिणाम गोवा के विधानसभा चुनावों पर डालेंगे असर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे