लाइव न्यूज़ :

अपहर्ताओं के चंगुल से छूट कर भागी बुजुर्ग महिला, रेलवे पुलिस ने परिजनों से मिलाया

By भाषा | Updated: February 23, 2021 18:31 IST

Open in App

ठाणे, 23 फरवरी राजस्थान की रहने वाली एक 60 साल की महिला किसी तरह अपहर्ताओं के चंगुल से छूट कर भाग निकली और उसने कल्याण रेलवे पुलिस से संपर्क किया। इसके बाद रेलवे पुलिस ने महिला को उसके परिवार से मिलाया। एक अधिकारी ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी ।

वरिष्ठ निरीक्षक वाल्मिक शरदूल ने बताया कि राजस्थान की रहने वाली आबिदा रईस खान नामक महिला शनिवार एवं रविवार की दरम्यानी रात कल्याण रेलवे पुलिस थाने पहुंची और वहां पुलिसकर्मियों को बताया कि फिरौती के लिये उदयपुर से कुछ लोगों ने उसका अपहरण किया था और वह उनके चंगुल से भाग आयी है।

उन्होंने बताया, ‘‘उसकी ओर से प्राप्त जानकारी के आधार पर हमने उदयपुर के हाथीपोल पुलिस थाने में संपर्क किया तो पता चला कि फिरौती के लिये अपहरण का एक मामला भारतीय दंड संहिता की धारा 364 ए के तहत दर्ज है । महिला को सोमवार को राजस्थान पुलिस के हवाले कर दिया गया जो महिला के रिश्तेदारों के साथ यहां आयी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos