लाइव न्यूज़ :

रेलवे कार्यालय अधीक्षक 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 23, 2021 21:09 IST

Open in App

जयपुर, 23 नवंबर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने मंगलवार को अजमेर के मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के कार्यालय अधीक्षक को एक व्यक्ति से 40 हजार रुपये की कथित रिश्वत लेते समय गिरफ्तार कर लिया।

ब्यूरो के महानिदेशक बीएल सोनी ने एक बयान में बताया कि परिवादी का स्थानांतरण अजमेर कराने के एवज में मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के कार्यालय अधीक्षक सहीराम मीणा ने एक लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी।

उन्होंने बताया कि ब्यूरो के दल ने आरोपी को मंगलवार को परिवादी से 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कहा कि आरोपी ने इससे पूर्व परिवादी से 40 हजार रुपये रिश्वत के रूप में वसूल कर लिए थे।

अधिकारी ने कहा कि आरोपी के आवास एवं अन्य ठिकानों की तलाशी जारी है और उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल