लाइव न्यूज़ :

'जितनी ट्रेन चाहिए उतनी मिलेंगी', उद्धव ठाकरे के बयान पर रेल मंत्री पीयूष गोयल का पलटवार

By स्वाति सिंह | Updated: May 24, 2020 21:55 IST

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को ठाकरे ने एक बयान में कहा कि प्रवासी मजदूरों को उनके गांव भेजने के लिए केंद्र की ओर से एक फूटी कौड़ी नहीं आई है

Open in App
ठळक मुद्देपीयूष गोयल ने रविवार को उद्धव ठाकरे पर पलटवार किया है।उद्धव ठाकरे ने एक बयान में कहा कि प्रवासी मजदूरों को उनके गांव भेजने के लिए केंद्र की ओर से एक फूटी कौड़ी नहीं आई है।

नई दिल्ली: केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने रविवार को उद्धव ठाकरे पर पलटवार किया है। गोयल ने कहा कि हमारे पास अभी तक महाराष्ट्र सरकार की ओर से अभी तक कोई जानकारी नहीं आई है। हम यह नहीं चाहते कि ट्रेन स्टेशन पर खाली खड़ी रहें। 

गोयल ने कहा, 'डेढ़ घंटा बीत चुका है लेकिन महाराष्ट्र सरकार ने अभी तक सोमवार को चलने वाली 125 ट्रेनों को लेकर महाप्रबंधक को कोई जानकारी नहीं दी है। योजमा बनाने में समय लगता है और हम यह नहीं चाहते कि ट्रेनें स्टेशनों पर खाली खड़ी रहें। ऐसे में बिना पूरी जानकारी के योजना बनाना संभव नहीं है। मैं उम्मीद करता हूं कि महाराष्ट्र सरकार प्रवासी मजदूरों की बेहतरी के लिए किए जा रहे प्रयासों में सहयोग करेगी।'

इसके साथ ही रेल मंत्री ने ट्वीट किया, 'उद्धव जी, आशा है आप स्वस्थ हैं, आपके अच्छे स्वास्थ्य के लिए शुभेच्छा। कल हम महाराष्ट्र से 125 श्रमिक स्पेशल ट्रेन देने के लिए तैयार हैं। आपने बताया कि आपके पास श्रमिकों की लिस्ट तैयार है। सभी जानकारी एक घंटे में मध्य रेलवे के महाप्रबंधक को पहुंचा दें जिससे ट्रेनों की व्यवस्था समय पर हो सके।

उन्होंने कहा कि इन जानकारियों में कहां से ट्रेन चलेगी, यात्रियों की ट्रेनों के हिसाब से सूची, उनका मेडिकल सर्टिफिकेट और कहां ट्रेन जानी है, यह सब होना चाहिए।

गोयल ने तंज कसते हुए लिखा, 'उम्मीद है कि पहले की तरह ट्रेन स्टेशन पर आने के बाद, वापस खाली न जाना पड़े। आपको आश्वस्त करना चाहूंगा कि आपको जितनी ट्रेन चाहिए उतनी उपलब्ध होंगी।'

बता दें कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को ठाकरे ने एक बयान में कहा कि प्रवासी मजदूरों को उनके गांव भेजने के लिए केंद्र की ओर से एक फूटी कौड़ी नहीं आई है, महाराष्ट्र सरकार इस काम में करोड़ों रुपये खर्च कर चुकी है।

टॅग्स :कोरोना वायरसभारतीय रेलकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतसावधान! ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल किया तो डूबेगा पूरा पैसा, रेलवे का नया नियम लागू

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे