लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्रियों के सम्मेलन में रेलवे, अंतरराज्यीय मुद्दे समेत अन्य मसलों पर चर्चा होगी : बोम्मई

By भाषा | Updated: November 14, 2021 18:44 IST

Open in App

बेंगलुरु, 14 नवंबर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई ने रविवार को कहा कि आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में तिरुपति में होने वाले ‘मुख्यमंत्रियों के सम्मेलन’ में रेलवे, अंतरराज्यीय मुद्दे और अन्य अवसंरचनात्मक परियोजनाओं पर चर्चा होगी।

बोम्मई ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर श्रद्धांजलि देने के बाद संवाददाताओं से कहा, “जिन मुद्दों पर चर्चा होगी उनमें पलार नदी से संबंधित लघु सिंचाई परियोजनाएं, रेलवे से जुड़े मुद्दे और अन्य अवसंरचनात्मक परियोजनाएं शामिल हैं।”

यह पूछे जाने पर कि क्या जल साझा करने के मुद्दों पर भी चर्चा होगी, बोम्मई ने कहा कि चूंकि सिंचाई से संबंधित कई मुद्दे अदालतों में लंबित हैं इसलिए सम्मेलन में उन पर चर्चा नहीं होगी। नेहरू पर बोम्मई ने कहा कि स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद राष्ट्र निर्माण में उन्होंने अहम योगदान दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल