लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर में रेलवे देश का सपना, परियोजना पूरी करने के लिए कार्य जारी: रेल मंत्री

By भाषा | Updated: September 13, 2021 19:43 IST

Open in App

जम्मू, 13 सितंबर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को कहा कि कश्मीर और देश के बाकी हिस्सों के बीच रेल संपर्क देखना देश का सपना है।

वैष्णव ने साथ ही इस बात पर जोर दिया कि प्रतिष्ठित परियोजना पर कार्य तेज गति से चल रहा है और जल्द पूरा होगा।

मंत्री कटरा में थे जो रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर जाने वाले तीर्थयात्रियों का आधार शिविर है। उन्होंने वहां एक जनसंपर्क कार्यक्रम में भाग लिया और दो नये रेलवे प्लेटफॉर्म और अतिरिक्त सुविधाओं के निर्माण की नींव रखी।

कटरा रेलवे स्टेशन पर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रेलवे के लिए एक बहुत बड़ी दृष्टि है - देश भर के सभी रेलवे स्टेशन साफ-सुथरे हैं, लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलती हैं और ट्रेन समय पर चलती हैं।

जम्मू-बारामूला रेल लिंक को पूरा करने की समय सीमा के बारे में पूछे जाने पर वैष्णव ने कहा कि यह देश का सपना है और इस परियोजना पर काम तेजी से हो रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘विभिन्न पुलों और अन्य लिंकिंग क्षेत्र पर काम तेज गति से चल रहा है ताकि रेल (जम्मू-बारामूला) लाइन पर जल्द ही चलना शुरू हो जाए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘वह काम की प्रगति की समीक्षा के लिए डेढ़ महीने में वापस आएंगे।’’

21,653 करोड़ रुपये की लागत वाले उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक (यूएसबीआरएल) परियोजना पर काम 1997 में शुरू हुआ था और भारी लागत वृद्धि के बीच कई बार यह कई बार पूरा होने की समयसीमा से चूक चुका है। यह आजादी के बाद शुरू की गई सबसे चुनौतीपूर्ण रेलवे बुनियादी ढांचा परियोजना है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को विश्व स्तरीय सुविधाएं प्रदान करने के लिए काम कर रही है और लोगों से रेलवे की संपत्तियों को अपना मानने की अपील की।

उन्होंने कहा, ‘‘रेलवे एक राष्ट्रीय संपत्ति है और लोगों से मेरी अपील है कि रेलवे की संपत्ति को अपने रूप में सुरक्षित रखें और रेल यातायात को बाधित न करें। यह हमारी संपत्ति है और यह हमारी रेलवे है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो