लाइव न्यूज़ :

रेलवे ने मेल, एक्सप्रेस में दिव्यांग लोगों के लिए निचली सीट की निर्धारित, जानें गरीब रथ और एसी चेयर कार ट्रेन में कौन सी मिलेगी सीट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 12, 2023 16:08 IST

गरीब रथ ट्रेन में दिव्यांग व्यक्तियों के लिए दो निचली सीट और दो ऊपरी सीट आरक्षित करने का प्रावधान किया गया है। हालांकि, इस सुविधा के लिए उन्हें पूरा किराया देना होगा। इसके अलावा, ‘एसी चेयर कार’ ट्रेन में भी दो सीट दिव्यांग लोगों के लिए आरक्षित रहेंगी। 

Open in App
ठळक मुद्देअकेले या छोटे बच्चों के साथ सफर करने वाले बुजुर्गों और महिलाओं के लिए यह सुविधा पहले से ही उपलब्ध है।रेलवे बोर्ड ने इस बाबत 31 मार्च को एक आदेश जारी किया था।

नयी दिल्लीः दिव्यांग लोगों के लिए आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने के वास्ते रेलवे ने मेल और एक्सप्रेस ट्रेन में उनके और उनके परिचारकों के लिए विशेष रूप से निचली सीट का आवंटन निर्धारित किया है। अकेले या छोटे बच्चों के साथ सफर करने वाले बुजुर्गों और महिलाओं के लिए यह सुविधा पहले से ही उपलब्ध है।

रेलवे बोर्ड ने अपने विभिन्न जोन को 31 मार्च को जारी आदेश में कहा है कि शयनयान श्रेणी में चार सीट (दो निचली और दो मध्य सीट), तृतीय श्रेणी वातानुकूलित डिब्बे में दो सीट (एक निचली और एक मध्य सीट), तृतीय श्रेणी वातानुकूलित (इकनॉमी) डिब्बे में दो सीट (एक निचली और एक मध्य सीट) दिव्यांग लोगों और उनके परिचारकों के लिए आरक्षित होगी।

आदेश के मुताबिक, गरीब रथ ट्रेन में दिव्यांग व्यक्तियों के लिए दो निचली सीट और दो ऊपरी सीट आरक्षित करने का प्रावधान किया गया है। हालांकि, इस सुविधा के लिए उन्हें पूरा किराया देना होगा। इसके अलावा, ‘एसी चेयर कार’ ट्रेन में भी दो सीट दिव्यांग लोगों के लिए आरक्षित रहेंगी। 

टॅग्स :Railways
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतसावधान! ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल किया तो डूबेगा पूरा पैसा, रेलवे का नया नियम लागू

भारतRailway New Rules: यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब दूसरे आरक्षण चार्ट तक मिलेगा बोर्डिंग स्टेशन बदलने का मौका, पूरी जानकारी यहां

भारतहोली से पहले रेलवे ने कई ट्रेनों के स्टॉपेज बढ़ाए, अब यात्रियों के लिए सफर करना आसान

भारतRailways New Rules: रेलवे ने बोर्डिंग नियमों में किया बड़ा बदलाव, मामूली देरी में भी आपको चुकाना होगा भारी जुर्माना

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया