लाइव न्यूज़ :

रेलवे कर्मचारी संघों को सरकार की भावनाएं समझनी चाहिए: वैष्णव

By भाषा | Updated: July 30, 2021 21:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 जुलाई रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को कहा कि रेलवे के कर्मचारी संघों को सरकार की भावनाओं को समझना चाहिए और उसके अनुसार काम करना चाहिए।

रेलवे की सबसे बड़ी यूनियन अखिल भारतीय रेलवे कर्मचारी संघ (एआईआरएफ) के 96वें वार्षिक अधिवेशन में मंत्री ने कहा कि कर्मचारी संघ राष्ट्र निर्माण में तभी योगदान दे सकते हैं जब वे सरकार के साथ मिलकर काम करें। वैष्णव ने कहा, ‘‘कर्मचारी संघों को सरकार की भावनाओं को समझना चाहिए। हम सरकार के साथ मिलकर काम करेंगे तभी राष्ट्र निर्माण में योगदान दे पाएंगे।’’ उन्होंने इस अवसर पर एआईआरएफ के अधिकारियों को भी बधाई दी और कहा कि कर्मचारी संघों के साथ लगातार बैठकें और संवाद होते रहेंगे।

रेल मंत्री ने कहा, ‘‘रेल प्रशासन अपने कर्मचारियों की समस्याओं और मांगों को हल करने में सफल रहा है। आशा है कि हम अपने संबंधों को और बेहतर बनाने में सक्षम होंगे।’’ वैष्णव ने सरकार की भावनाओं पर ध्यान केंद्रित किया और कहा कि देश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिखाए गए मार्ग और ‘‘सबका साथ, सबका विकास’’ के उनके मंत्र पर काम करना है। उन्होंने उज्ज्वला योजना और हर घर में शौचालय की योजना के महत्व पर भी प्रकाश डाला।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?