लाइव न्यूज़ :

रेलवे ग्राहकों को माल पहुंचने में देरी के लिये छ्रट, ‘कैशबैक’ देने पर कर रही विचार

By भाषा | Updated: June 11, 2020 05:27 IST

रेलवे की माल ढुलाई से कमाई इस साल अप्रैल-मई के दौरान पिछले वर्ष की इसी अवधि के मुकाबले 8,283 रुपये कम हुई है। यह बताता है कि कोरोना वायरस संकट के बीच रेलवे के लिये कमाई के लिहाज से यह नरम वर्ष रह सकता है। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की।

Open in App
ठळक मुद्देरेलवे माल ढुलाई को आकर्षक और व्यवहारिक बनाने के लिये विभिन्न उपायों पर गौर कर रही है। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की।

नयी दिल्ली: रेलवे माल ढुलाई को आकर्षक और व्यवहारिक बनाने के लिये विभिन्न उपायों पर गौर कर रही है। इसके तहत माल भाड़े से कमाई बढ़ाने के लिये लंबी दूरी के वस्तुओं के परिवहन पर कुछ छूट, देरी से डिलिवरी पर ‘कैशबैक’ जैसी अनूठी पेशकश पर विचार किया जा रहा है। ‘लॉकडाउन’ के दौरान माल भाड़ा कमाई में 8,000 करोड़ रुपये से अधिक नुकसान उठाने के बाद रेलवे अब अपनी कमाई बढ़ाने पर ध्यान दे रही है।

ताजा आंकड़ों के अनुसार रेलवे की माल ढुलाई से कमाई इस साल अप्रैल-मई के दौरान पिछले वर्ष की इसी अवधि के मुकाबले 8,283 रुपये कम हुई है। यह बताता है कि कोरोना वायरस संकट के बीच रेलवे के लिये कमाई के लिहाज से यह नरम वर्ष रह सकता है। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की।

इसमें रेलवे के माध्यम से वस्तुओं की ढुलाई को और व्यवहारिक तथा आकर्षक बनाने के लिये उपायों पर विचार किया गया। उन्होंने रेल मंडलों को रेलवे से सामान की ढुलाई को लेकर स्थानीय कारोबारियों और माल आपूर्तिकर्ताओं तक पहुंचने के लिये प्रोत्साहित किया। साथ ही उन्हें यथासंभव निर्धारित पार्सल ट्रेन चलाने के निर्देश दिया।

एक अधिकारी ने कहा, ‘‘बैठक में इस बात पर भी चर्चा की गयी कि क्या हम अपने ग्राहकों को देरी से सामान की डिलिवरी पर छूट या ‘कैशबैक’ दे सकते हैं जैसा हम तेजस एक्सप्रेस ट्रेन में कर रहे हैं। साथ ही लंबी दूरी के लिये माल ढुलाई पर रियायती दरों की पेशकश पर भी विचार किया गया।’’ आईआरसीटीसी द्वारा संचालित तेजस एक्सप्रेस ट्रेन के देरी से पहुंचने पर क्षतिपूर्ति की पेशकश की जाती है।

अधिकारी के अनुसार इस बात पर भी चर्चा हुई कि मंडल कोयला मंत्रालय और कोल इंडिया से समन्वय कर एक कार्य योजना तैयार करे ताकि ओड़िशा में कोयला खानों से सीधे ईंधन देश के दक्षिण भागों में स्थित बिजली संयंत्रों को पहुंचाया जा सके। 

टॅग्स :भारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतसावधान! ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल किया तो डूबेगा पूरा पैसा, रेलवे का नया नियम लागू

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया