लाइव न्यूज़ :

रेलवे रिश्वत मामला: सीबीआई ने छापेमारी के दौरान 2.19 करोड़ रुपए किए बरामद

By भाषा | Updated: December 15, 2021 19:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 दिसंबर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने रिश्वत के एक मामले में 2.19 करोड़ रुपए बरामद करने के बाद पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के मुख्य विद्युत अभियंता वी के उपाध्याय को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

इससे पहले, सीबीआई ने एक उप मुख्य विद्युत अभियंता रंजीत कुमार बोरा को मंगलवार को गुवाहाटी से कथित तौर पर उस समय गिरफ्तार किया था, जब वह एक निजी कंपनी से 15 लाख रुपये की रिश्वत ले रहा था।

एजेंसी ने गुवाहाटी, पटना और नोएडा समेत नौ स्थानों पर आरोपियों के परिसरों पर छापेमारी की थी, जिसके बाद 2.19 करोड़ रुपए नकद और कई आपत्तिजनक दस्तावेज मिले थे।

सीबीआई के प्रवक्ता आर सी जोशी ने कहा, ‘‘इनमें से (करीब) 2.13 करोड़ रुपए नकद और नोएडा में तीन फ्लैट की जानकारी मुख्य अभियंता (उपाध्याय) के परिसरों पर पाई गई।’’

उन्होंने कहा कि बोरा के परिसरों पर छापेमारी के दौरान एजेंसी को करीब छह लाख रुपए नकद राशि मिली और उनके एवं उनके परिवार के नाम पर गुवाहाटी समेत कई स्थानों पर छह फ्लैट की जानकारी मिली।

जोशी ने बताया कि आरोप है कि बोरा उत्तर पूर्व सीमांत रेलवे की परियोजनाओं में पटना स्थित सन शाइन डिवाइस प्राइवेट लिमिटेड नाम की एक कंपनी की हिमायत कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि प्राथमिकी दर्ज करने के बाद सीबीआई ने छापा मारा और इस दौरान कंपनी के निदेशक चिंतन जैन के एक कर्मचारी नीरज कुमार को पकड़ा जो जैन की तरफ से बोरा को घूस की रकम पहुंचा रहा था।

उन्होंने कहा कि बोरा, जैन और कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच के दौरान उपाध्याय की भूमिका भी सामने आई और उन्हें भी हिरासत में ले लिया गया है।

उन्होंने कहा कि आरोप है कि कंपनी ने बोरा को उनके द्वारा किए गए एहसान के बदले में दो बेनामी संपत्तियां दी थीं।

जोशी ने कहा, “यह आरोप लगाया गया था कि पूर्व में एनएफआर में उप मुख्य विद्युत अभियंता (निर्माण) के रूप में तैनात रहने के दौरान लोक सेवक ने कथित निजी कंपनी के निदेशक से दो अचल संपत्तियां (बेनामी फ्लैट) प्राप्त की थीं।”

अधिकारियों ने बताया कि आगे आरोप लगाया गया कि आरोपी ने जैन को पूर्व में अनुचित लाभ देने के एवज में फ्लैट के बदले 2.10 करोड़ रुपये की रिश्वत की मांग की और भविष्य में भी अनुचित लाभ देने का आश्वासन दिया।

उन्होंने कहा कि कंपनी कथित तौर पर 2.10 करोड़ की रिश्वत की रकम की कई किस्तों का पूर्व में भुगतान कर चुकी है।

उन्होंने बताया कि सीबीआई को सूचना मिली थी कि कथित रिश्वत में से 15 लाख रुपये मंगलवार को गुवाहाटी के मालीगांव में दिए जाएंगे, जिसके बाद छापेमारी की गई और बोरा को धन लेते पकड़ा गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos