लाइव न्यूज़ :

रेलवे रिश्वत मामला: सीबीआई ने दक्षिण दिल्ली के होटल से 2.04 करोड़ रू नकद बरामद किए

By भाषा | Updated: January 19, 2021 18:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 जनवरी उत्तर पूर्व फ्रंटियर रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों को रिश्वत देने के मामले में आरोपी एबीसीआई इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारियों द्वारा दक्षिण दिल्ली के एक होटल में छुपाकर रखी गई 2.04 करोड़ रुपये की नकदी सीबीआई ने जब्त की है।

एजेंसी के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि एजेंसी ने एक करोड़ रुपये की रिश्वतखोरी के मामले में उत्तर पूर्व फ्रंटियर रेलवे के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी एम. एस. चौहान और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को गिरफ्तार किया है।

सीबीआई ने बताया कि अभी तक करीब 4.43 करोड़ रुपये बरामद हुए हैं।

केन्द्रीय एजेंसी के प्रवक्ता आर. सी. जोशी ने एक बयान में कहा, ‘‘नयी दिल्ली की कैलाश कालोनी स्थित एक निजी फर्म (कथित रूप से रिश्वतखोरी मामले में संलिप्त) के परिसर की गहन तलाशी के दौरान पता चला कि वहां से कुछ चीजों को हटाकर दिल्ली में अन्य जगहों पर छुपाया गया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘गहन तलाशी के बाद उस जगह से करीब 2.04 करोड़ रुपये और अन्य सामग्री आगे की जांच के लिए जब्त की गई है।’’

उन्होंने बताया कि उससे पहले दिल्ली, उत्तराखंड, असम, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल में अलग-अलग 26 जगहों की तलाशी के दौरान करीब 2.39 करोड़ रुपये बरामद हुए थे।

बयान के अनुसार, ‘‘इसमें एक करोड़ रुपये की कथित रिश्वत भी शामिल है। बताया जाता है कि रिश्वतखोरी के मामले में रंगे हाथों पकड़ी गई यह सबसे बड़ी रकम है।’’

उसमें कहा गया है, ‘‘इसके अलावा आरोपी के परिसर से आभूषण और संपत्ति के दस्तावेज भी बरामद हुए हैं। अभी तक करीब 4.43 करोड़ रुपये बरामद हुए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टNashik Rape: बलात्कार और उत्पीड़न के आरोप में 6 आईटी प्रोफेशनल्स गिरफ्तार, SIT को सौंपी गई कमान

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?