लाइव न्यूज़ :

सुनीत शर्मा को रेलवे बोर्ड का नया चेयरमैन और सीईओ बनाया गया, जानिए इनके बारे में

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 31, 2020 19:59 IST

पूर्वी रेलवे के महाप्रबंधक रह चुके सुनीत शर्मा को बृहस्पतिवार को रेल बोर्ड का अध्यक्ष और सीईओ नियुक्त किया। वी के यादव का कार्यकाल खत्म होने के बाद यह नियुक्ति की गयी है।

Open in App
ठळक मुद्देसुनीत शर्मा 1978 बैच के स्पेशल क्लास रेलवे अप्रेंटिस ऑफिसर हैं। भारतीय रेलवे में 34 साल के अपने कार्यकाल में शर्मा ने कई जगह काम किया।शर्मा देश-विदेश के विभिन्न रेलवे संस्थानों में प्रशिक्षण कार्यक्रम में हिस्सा ले चुके हैं।

नई दिल्लीः सुनीत शर्मा को रेलवे बोर्ड का नया चेयरमैन और सीईओ बनाया गया है। मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने गुरुवार को नियुक्ति को मंजूरी दे दी।

रेलवे बोर्ड के नए अध्यक्ष और सीईओ के रूप में सुनीत शर्मा विनोद कुमार यादव का स्थान लेंगे। यादव पहले सीईओ थे। विनोद कुमार यादव का कार्यकाल 31 दिसंबर 2020 को समाप्त हो गया। शर्मा 1978 बैच के स्पेशल क्लास रेलवे अपरेंटिस अधिकारी हैं। उन्होंने पहले मॉडर्न कोच फैक्ट्री, रायबरेली के महाप्रबंधक और मंडल रेल प्रबंधक, पुणे, मध्य रेलवे आदि के रूप में कार्य किया है।

यादव को इस साल जनवरी में सेवा विस्तार दिया गया था। सुनीत शर्मा 1978 बैच के स्पेशल क्लास रेलवे अप्रेंटिस ऑफिसर हैं। भारतीय रेलवे में 34 साल के अपने कार्यकाल में शर्मा ने मंडल रेलवे, कारखाना और डीजल लोको शेड समेत विभिन्न स्तरों पर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया है।

शर्मा के आधिकारिक रिकॉर्ड के मुताबिक वह प्रक्रिया को आसान बनाने समेत विभिन्न प्रशासनिक सुधार के लिए जाने जाते हैं। वह आधुनिक कोच फैक्टरी रायबरेली में महाप्रबंधक भी रहे। वह मध्य रेलवे में पुणे में मंडल रेलवे प्रबंधक थे, मध्य रेलवे के चीफ रॉलिंग स्टॉक इंजीनियर (फ्रेट) और चीफ मैकेनिकल इंजीनियर (योजना) और बनारस में डीजल लोकोमोटिव वर्क्स के प्रधान मुख्य यांत्रिक इंजीनियर भी रहे। शर्मा देश-विदेश के विभिन्न रेलवे संस्थानों में प्रशिक्षण कार्यक्रम में हिस्सा ले चुके हैं।

टॅग्स :भारतीय रेलदिल्लीपीयूष गोयल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया