लाइव न्यूज़ :

कश्मीर घाटी में सुरंगों के भीतर बाधारहित संचार को प्रौद्योगिकी मुहैया कराएगा रेलटेल

By भाषा | Updated: November 11, 2021 20:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 नवंबर रेलटेल उत्तर रेलवे के उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला खंड में रेल लिंक परियोजना के लिए अत्याधुनिक संचार प्रणाली मुहैया कराएगा जिससे सुरंगों के भीतर से बेस स्टेशन तक निर्बाध लिंक उपलब्ध होगा।

रेलवे की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, एकीकृत सुरंग संचार प्रणाली (वीएचएफ सिम्प्लेक्स) को भारतीय रेलवे की तकनीकी शाखा रेलटेल द्वारा 86.90 करोड़ रुपये की लागत से क्रियान्वित किया जाएगा।

उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला खंड का प्रबंधन कोंकण रेलवे द्वारा किया जा रहा है। इसमें 16 सुरंगें हैं। खराब सिग्नल कवरेज के कारण सुरंगों के अंदर संचार अक्सर बाधित होता है, जिससे ट्रेन संचालन और रखरखाव गतिविधियों में बाधा आ सकती है।

बयान में कहा गया है, ‘‘यह अत्याधुनिक एकीकृत सुरंग संचार प्रणाली सुरंग के अंदर हाथ से पकड़े जाने वाले रेडियो का सुरंग नियंत्रण कक्ष पर आधार स्टेशन और पास के स्टेशनों के स्टेशन मास्टरों के बीच निर्बाध रेडियो संचार प्रदान करने के लिए डिज़ाइन की गई है।’’

बयान में कहा गया है, ‘‘निर्माण या रखरखाव गतिविधियों और ट्रेन संचालन में शामिल कर्मचारियों को हाथ में पकड़े जाने वाले उपकरण प्रदान किए जाते हैं। सुरंग में सभी चैनलों का संचार स्वतंत्र, एक समय और विफलता मुक्त है। इस काम के पूरा होने से सुरंगों के अंदर ट्रेनों का सुरक्षित और सुचारू संचालन सुनिश्चित होगा जो निस्संदेह, भारतीय रेलवे के सबसे दुर्गम इलाकों में से एक है।’’

रेलटेल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक पुनीत चावला ने कहा कि संचार समग्र ट्रेन संचार प्रणाली के लिए एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और रेलटेल के पास ट्रेन संचालन के साथ-साथ सुरक्षा में सुधार के लिए इसे निष्पादित करने की विशेषज्ञता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां