लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के मुंबई-कसारा खंड पर 17 घंटे के बाद रेल सेवा बहाल

By भाषा | Updated: July 22, 2021 18:53 IST

Open in App

मुंबई, 22 जुलाई दक्षिण मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल (सीएसटीएम) से मध्य रेलवे के कसारा स्टेशन के बीच 100 किलोमीटर लंबे खंड पर बृहस्पतिवार दोपहर को 17 घंटे बाद रेल सेवा बहाल कर दी गई। अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश की वजह से पटरियों के बह जाने से इस खंड पर सेवाएं ठप हो गई थी।

मध्य रेलवे (सीआर) के मुख्य प्रवक्ता शिवाजी सुतार ने बताया कि लंबी दूरी की रेलगाड़ियों को बहाल करने में कुछ समय लगेगा, फंसे हुए यात्रियों को ले जाने के लिए बसों की व्यवस्था की गई है।उन्होंने बताया कि सीएसटीएम और कसारा के बीच अपराह्न करीब तीन बजे सेवाएं बहाल की गई।

उन्होंने बताया कि टिटवाला-कसारा खंड पर अंबरमाली स्टेशन के पास पटरी खिसक गई थी और पूर्वाह्न 11 बजे उसे ठीक कर लिया गया लेकिन कालू नदी के खतरे के निशान से ऊपर बहने की वजह से तत्काल इस खंड पर सेवाएं बहाल नहीं की गई।

उन्होंने बताया कि पूरी रात हुई बारिश की वजह से कसारा से इगतपुरी के 14 किलोमीटर लंबे पहाड़ी इलाके में छह स्थानों पर भूस्खलन और पटरी पर चट्टाने गिरने की घटनाएं होने की सूचना मिली। मुंबई से उत्तर और पूर्वी भारत के लिए रेलगाड़ियां कसारा घाट से होकर जाती हैं।

सुतार ने बताया कि इस मार्ग को ठीक करने के लिए एक खुदाई करने वाली मशीन, दो जेसीबी, मलबा उठाने के लिए 12 वाहन और 210 कर्मचारियों को सुबह से ही लगाया गया था।

सुतार ने कहा, ‘‘घाट तक पहुंचने के लिए सड़के नहीं है। भारी बारिश और कई स्थानों पर पटरियों के क्षतिग्रस्त होने की वजह से रेलगाडियों का परिचालन और मुश्किल हो गया।’’

उन्होंने बताया कि शाम तक अप और डाउन लाइन को बहाल कर दिया जाएगा जबकि मध्य लाइन को बहाल करने में कुछ समय लगेगा। सुतार के मुताबिक कसारा घाट मार्ग में फंसी तीन रेलगाड़ियों को इगतपुरी ले जाया गया है। इन यात्रियों के लिए मध्य रेलवे ने एमएसआरटीसी की बसों की व्यवस्था की है।

उन्होंने बताया कि 29 बसों से 1290 यात्रियों को कसारा से कल्याण रवाना किया गया जबकि 44 बसों की व्यवस्था 2860 यात्रियों को इगतपुरी से कल्याण ले जाने के लिए की गई।

मध्य रेलवे के मुख्य प्रवक्ता शिवाजी सुतार ने बताया कि मध्य रेलवे की उपनगरीय ट्रेन सेवाएं बुधवार रात से दक्षिण मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) से पड़ोस के ठाणे जिले में केवल अंबरनाथ स्टेशन और टिटवाला तक चल रही हैं।

उन्होंने बताया कि भारी बारिश के कारण इस रेलवे खंड पर विभिन्न स्थानों पर रेलवे पटरियां बह जाने, पत्थरों के गिरने और बाढ़ एवं मिट्टी धंसने के बाद तितवाला से इगतपुरी (ठाणे से सटे नासिक जिले में) मार्ग पर बुधवार रात करीब सवा दस बजे और अंबरनाथ से पड़ोस के पुणे जिले में लोनावला तक ट्रेन परिचालन बुधवार देर रात 12.20 बजे रोक दिया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह