लाइव न्यूज़ :

किसानों का रेल रोको आंदोलन, झाबुआ जिले में रेलवे ट्रैक पर बैठे किसान

By भाषा | Updated: October 18, 2021 21:38 IST

Open in App

भोपाल, 18 अक्टूबर उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी हिंसा कांड को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के रेल रोको आंदोलन के तहत सोमवार को किसान मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले में बामनिया रेलवे स्टेशन के पास पटरियों पर बैठ गए। हालांकि कुछ देर बाद ही पुलिस ने किसानों को वहां से हटा दिया।

एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि दिल्ली-मुंबई मार्ग की ट्रेनों को रोकने के लिए बामनिया रेलवे स्टेशन पर घुसने के किसानों के प्रयास को पुलिस द्वारा विफल करने के बाद किसान तिरंगा झंडा लेकर पटरियों पर बैठ गए और भारत माता की जय तथा जय किसान के नारे लगाने लगे। हालांकि पुलिस ने किसानों को वहां से हटा दिया।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि इस विरोध के कारण ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित नहीं हुई।

भारतीय किसान यूनियन झाबुआ के जिला अध्यक्ष महेंद्र हमद ने बताया कि बामनिया स्टेशन के पास बीकेयू के सदस्य और एसकेएम के किसान रेल की पटरी पर बैठ गए।

उन्होंने दावा किया कि पुलिस ने किसानों को पटरियों पर घसीटा और प्रदर्शन स्थल पर कम से कम 500 पुलिसकर्मी मौजूद थे।

हमद ने कहा कि किसानों की मांग है कि झाबुआ जिले में किसान बीमा योजना लागू की जाए।

पेटलावद थाना प्रभारी संजय रावत ने कहा कि पुलिस के अनुरोध पर किसानों ने अपना विरोध प्रदर्शन समाप्त कर दिया।

यह पूछे जाने पर कि क्या पुलिस ने किसानों को रेलवे ट्रैक पर से घसीटा तो उन्होंने इसका सीधा जवाब देने से परहेज करते हुए कहा कि उस मार्ग पर अक्सर ट्रेनें निकलती हैं और इसलिए उनकी जान बचाना हमारा कर्तव्य था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे