लाइव न्यूज़ :

पूर्व, दक्षिण पूर्व रेलवे में ‘रेल रोको’ प्रदर्शन का बड़ा असर नहीं

By भाषा | Updated: October 18, 2021 20:14 IST

Open in App

कोलकाता, 18 अक्टूबर वामपंथी दलों के प्रदर्शनकारियों ने सोमवार को कुछ रेलवे स्टेशनों पर ‘रेल रोको’ प्रदर्शन किया जो लखीमपुर खीरी हिंसा में केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के कथित तौर पर संलिप्तता के लिए उनकी बर्खास्तगी एवं गिरफ्तारी की मांग को लेकर किसान संगठनों द्वारा आहूत राष्ट्रव्यापी आंदोलन का हिस्सा था।

पूर्व रेलवे के एक प्रवक्ता ने कहा कि 100 से अधिक प्रदर्शनकारी हावड़ा-वर्द्धमान सेक्शन के शक्तिगढ़ रेलवे स्टेशन पर एकत्र हुए और एक घंटे से अधिक समय के लिए रेलगाड़ियों की आवाजाही बाधित कर दी।

उन्होंने कहा, ‘‘प्रदर्शन सुबह दस बजकर 10 मिनट से सवा 11 बजे तक हुआ। रेलवे की संपत्ति को नुकसान नहीं हुआ।’’

प्रवक्ता ने कहा कि आंदोलन के कारण कुछ रेलगाड़ियां विलंब से चलीं।

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हिंसा के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा ने देश भर में छह घंटे के लिए ‘रेल रोको’ का आह्वान किया था। हिंसा में आठ लोगों की मौत हो गई थी।

दक्षिण पूर्व रेलवे के एक अधिकारी ने कहा कि झारखंड के रांची के टाटीसिलवई और चक्रधरपुर के रॉक्सी में प्रदर्शनकारियों ने बैनर एवं पोस्टर लेकर नारेबाजी की।

उन्होंने कहा, ‘‘बहरहाल, रेलगाड़ियों की आवाजाही प्रभावित नहीं हुई।’’

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में एसईआर के संचालन पर आंदोलन का प्रभाव नहीं पड़ा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

क्राइम अलर्टDelhi: बेड बॉक्स में प्रेमिका की लाश, चाचा के साथ संबंध न बनाने पर प्रेमी ने की खौफनाक करतूत

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?