लाइव न्यूज़ :

पूर्वोत्तर को बांग्लादेश से जोड़ने वाली रेल लाइन का काम अगले साल सितंबर तक पूरा होगा: एनएफआर अधिकारी

By भाषा | Updated: November 13, 2021 17:55 IST

Open in App

अगरतला, 13 नवंबर भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र को बांग्लादेश से जोड़ने वाली 15.6 किलोमीटर लंबी बहुप्रतीक्षित अगरतला-अखौरा रेलवे लाइन के सितंबर 2022 के अंत तक पूरा होने की संभावना है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

दो दिन के लिये त्रिपुरा में मौजूद पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) के मंडल प्रबंधक जे एस लाकड़ा ने परियोजना कार्यों की समीक्षा के लिए शुक्रवार को यहां निश्चिंतपुर यार्ड का दौरा किया, जिसे 2013 में दोनों देशों के द्वारा एक ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने के बाद शुरू किया गया था।

उन्होंने शनिवार को यहां संवाददाताओं से कहा, ''मैंने निश्चिंतपुर क्षेत्र का दौरा किया और परियोजना के लिए जिस तरह का काम किया जा रहा है, उसे देखकर मुझे खुशी हुई। इसके अगले साल सितंबर तक पूरा होने की संभावना है।''

उन्होंने यह भी कहा कि इस नेटवर्क के माध्यम से माल एक देश से दूसरे देश में भेजा जाएगा, और बाद में लोग भी यात्रा करने के लिए सेवा का लाभ उठा सकते हैं।

अगरतला-अखौरा रेलवे लाइन के उद्घाटन के बाद, भारत और बांग्लादेश के बीच व्यापार और वाणिज्य को वांछित बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू