लाइव न्यूज़ :

रेल कोच फैक्टरी ने वातानुकूलित थ्री-टियर इकनॉमी क्लास के नए डिब्बों का निर्माण शुरू किया

By भाषा | Updated: March 2, 2021 20:29 IST

Open in App

कपूरथला (पंजाब), दो मार्च यहां स्थित रेल कोच फैक्टरी (आरसीएफ) ने वातानुकूलित थ्री-टियर इकनॉमी क्लास के डिब्बों का निर्माण शुरू कर दिया है, जो 160 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम गति से चलने में सक्षम है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

आरसीएफ के महाप्रबंधक रवींद्र गुप्ता ने कहा कि नागदा-कोटा-सवाई माधोपुर खंड पर 180 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से कोच का सफल परीक्षण किए जाने के बाद निर्माण कार्य शुरू हुआ।

उन्होंने कहा कि आरसीएफ ने 10 फरवरी को पहली प्रोटोटाइप इकनॉमी क्लास वातानुकूलित थ्री-टियर कोच को तैयार कर इसके परीक्षण के लिए अनुसंधान विकास और मानक संगठन (आरडीएसओ) को सौंप दिया।

गुप्ता ने कहा कि तीन सप्ताह के परीक्षण के बाद, आरडीएसओ ने इसे सफल पाया।

रेलवे बोर्ड ने ऐसी 248 कोचों का ऑर्डर दिया है।

अधिकारी ने कहा कि आरसीएफ मार्च के अंत तक 50 डिब्बों को तैयार कर देगा और शेष अगले वित्तीय वर्ष के दौरान निर्मित किए जाएंगे। इन डिब्बों को सुपर-फास्ट और एक्सप्रेस ट्रेनों के साथ जोड़ा जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग